{"_id":"646fa6f1167ca44244023cad","slug":"45-thousand-blown-from-the-account-the-victim-complained-deoria-news-c-7-1-181433-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खाते से 45 हजार उड़ाए, पीड़ित ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खाते से 45 हजार उड़ाए, पीड़ित ने की शिकायत
Thu, 25 May 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 25 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर साइबर सेल जांच में जुटी
भटनी। जालसाजों ने एक युवक के खाते से चार बार में 45 हजार रुपये उड़ा दिए। जानकारी पर पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की है। एसपी से मिले आदेश के बाद साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। भटनी नगर के वार्ड तीन उत्तरी रेलवे कॉलोनी निवासी आकाश मद्धेशिया का देवरिया पोस्ट ऑफिस में खाता है। उसके खाते से बृहस्पतिवार को चार बार में किसी ने 45 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज मिलने पर पीड़ित भाग कर देवरिया पहुंचा। पोस्ट ऑफिस से स्टेटस निकालने पर शॉपिंग करने की बात सामने आई। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की है। मामले की साइबर सेल देवरिया जांच कर रही है। साइबर सेल में तैनात राहुल सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है।