{"_id":"61e30287d11c5328f9136c5e","slug":"43-positive-found-in-district-deoria-news-gkp423781328","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन सहित 43 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन सहित 43 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन सहित 43 मिले पॉजिटिव
एक कांस्टेबिल भी संक्रमित, जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 266
एक बैंक के शाखा प्रबंधक व अन्य एक बैंक के दो कर्मी मिले पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। शनिवार को 43 लोग पॉजिटिव मिले। इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 266 हो गई है। 257 लोग होम आइसोलेशन में हैं। इसकी रोकथाम के लिए कदम भी उठाए जा रहे हैं, लेकिन बीमारी को लेकर लोग लापरवाह हैं।
प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए अपील भी की जा रही है। इसके बावजूद लोग सजग नहीं हो रहे हैं। बिना मॉस्क के घरों से निकल रहे हैं। वहीं सार्वजनिक स्थानों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। बस व रेलवे स्टेशन पर भी नियमों की अनदेखी की जा रही है। शनिवार को आई रिपोर्ट में जिला अस्पताल के एक फार्मासिस्ट, एक लैब टेकभनीशियन, पुलिस विभाग का एक कांस्टेबल तथा एक पैरामेडिकल कॉलेज की छात्रा पॉजिटिव मिली। शहर के व्यक्ति ने तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो संक्रमित मिले। परिवार में पांच लोग हैं। एक मोहल्ला निवासी युवक भी पॉजिटिव मिला। शहर के एक बैंक शाखा में काम करने वाले दो लोग संक्रमित मिले। वहीं, एक बैंक शाखा के प्रबंधक भी पॉजिटिव मिले हैं। सभी लोग होम आइसोलेशन में हैं।
विकास खंड भाटपाररानी क्षेत्र का एक किशोर बुखार होने पर जांच कराई तो संक्रमित मिला। भाटपाररानी में दो दिन के लिए आए एक व्यक्ति की जांच पॉजिटिव आई है। इस समय वह जमशेदपुर में हैं। बैतालपुर ब्लॉक का एक युवक अपने पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया, जहां जांच में पॉजिटिव मिला। सलेमपुर ब्लॉक का एक व्यक्ति इलाज के लिए लखनऊ गया, जहां जांच में संक्रमित मिला। सदर ब्लॉक का एक व्यक्ति गोरखपुर स्थित अस्पताल में काम करता है, जहां पॉजिटिव मिला। रुद्रपुर ब्लॉक का एक युवक दुबई जाने के लिए लखनऊ एयर पोर्ट पर हुई जांच में संक्रमित मिला। वाराणसी इलाज कराने गए बरहज ब्लॉक के एक व्यक्ति भी पॉजिटिव मिले। बरहज ब्लॉक का एक और व्यक्ति संक्रमित मिला। उनके पुत्र दिल्ली से आए हैं। परिवार में आठ लोग हैं। गौरीबाजार ब्लॉक के एक व्यक्ति ने तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो संक्रमित मिला।
विज्ञापन
होम आइसोलेशन में 257 का चल रहा इलाज
देवरिया। कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। जनपद में अब तक 20,525 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं, 20,037 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 257 लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। छह लोग स्वस्थ हुए हैं।
एंटीजन जांच में 11 लोग मिले संक्रमित
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में संक्रमण को देखते हुए आरटीपीसीआर तथा एंटीजन जांच तेज कर दी गई है। शनिवार को दोपहर दो बजे तक 67 आरटीपीसीआर व 61 एंटीजन जांच हुुई। एंटीजन जांच में 11 लोग पॉजिटिव मिले। इसमें आठ शहरों के विभिन्न मोहल्लों के लोग शामिल हैं।
कोट
कोविड संक्रमण को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही रोकथाम के उपाए किए जा रहे हैं। नियमित संभावित लोगों की जांच की जा रही है। शनिवार को 3090 लोगों की जांच हुई। इसमें 1049 एंटीजन तथा 2041 आरटीपीसीआर जांच शामिल है। जिले में 43 पॉजिटिव केस मिले। इस समय 266 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिव केस के सापेक्ष 4,28,768 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई है। लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन करें।
-डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ