{"_id":"61f57bdb4f368f11f805d83d","slug":"42898-vaccinated-deoria-news-gkp425248935","type":"story","status":"publish","title_hn":"42,898 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42,898 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
42,898 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
4363 किशोरों को लगाई गई वैक्सीन की प्रथम, 1120 को लगी प्रीकॉशन डोज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। शनिवार को जिले के 699 केंद्रों पर लक्ष्य 66 हजार के सापेक्ष 42,898 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। इसमें हेल्थकेयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर, 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज लगाई गई। वहीं, किशोर, युवा, 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई।
कोविड संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास कर रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल बूथ, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनाथ, चकियवा, रामनाथ देवरिया केंद्र पर टीकाकरण किया गया। इन केंद्रों पर प्रथम, द्वितीय व प्रीकॉशन डोज लगाई गई। साथ ही 15 से 18 वर्ष के किशोरों का चिह्नित विद्यालयों में भी टीकाकरण हुआ। इसके अलावा जनपद के अन्य सीएचसी, पीएचसी पर भी टीका लगाया गया।
जनपद में 1120 लोगों को वैक्सीन की प्रीकॅाशन डोज लगाई गई। इसमें 220 हेल्थकेयर वर्कर, 531 फ्रंटलाइन वर्कर तथा 60 वर्ष से ऊपर के 369 लोग शामिल रहे। वहीं, 4363 किशोर, 10384 युवा, 2658 बुजुर्ग तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के 4809 को वैक्सीन की प्रथम तथा 19,564 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई।
विज्ञापन
उधर, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने एमसीएच विंग, पीएचसी मझगांवा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दानोपुर, ग्राम सोंदा तथा प्राथमिक विद्यालय सोनूघाट का निरीक्षण किया। कहा कि जिले में हेल्थवर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों तथा 60 वर्ष से ऊपर के बीमार लोगों को, जिन्हें वैक्सीन का द्वितीय डोज लगे नौ माह हो चुका है, उन्हें प्रीकॉशन डोज लगाई जा रही है। वहीं, किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है। उन्होंने वंचित लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की है।