{"_id":"6a3d7fbd0dc7d0c6a60dd3d7","slug":"42-million-cheated-by-giving-job-abroad-deoria-news-c-208-1-deo1023-185485-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 42 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 42 लाख ठगे
Fri, 26 Jun 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। विदेश में नौकरी का झांसा देकर क्षेत्र के 15 युवकों से 42 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बरियारपुर पुलिस ने ठगी के आरोप में दो एजेंटों पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि युवाओं को दिए गए वीजा और हवाई टिकट फर्जी थे।
परान छापर निवासी राजेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने सरौरा निवासी रविशंकर गौड़ और भटनी थाना क्षेत्र के टेघरा निवासी कौशल सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ितों के अनुसार, आरोपियों ने विदेश में अच्छी नौकरी और बेहतर वेतन का झांसा देकर रुपये जमा कराए। सभी औपचारिकताएं पूरी होने का दावा करते हुए उन्हें वीजा और हवाई जहाज का टिकट देकर मुंबई रवाना कर दिया गया। मुंबई एयरपोर्ट पर जांच के दौरान दस्तावेज फर्जी पाए गए।
जब पीड़ित अपने रुपये वापस मांगने पहुंचे तो आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया और रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। अब दोनों आरोपी अपने घरों से लापता हैं।
एसओ दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार्र विधिक कार्रवाई की जाएगी।