फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गडकरी ने दिखाया न्यू इंडिया का सपना

गडकरी ने दिखाया न्यू इंडिया का सपना

Fri, 10 May 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
गडकरी ने दिखाया न्यू इंडिया का सपना
देवरिया के पथरदेवा में भाजपा के चुनावी जनसभा के दौराने नितिन गडकरी ने लोगो का अभिवादन स्वीकार किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में हुई चुनावी जनसभा में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने न्यू इंडिया का सपना दिखाया। अगले मार्च तक गंगा अविरल-निर्मल होने का दावा किया तो इसमें बड़े-बड़े जहाज उतारकर व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की योजना का भी जिक्र किया। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए खेती के आधुनिक तौर-तरीके बताए तो एथेनाल व बॉयो फ्यूल के जरिए भविष्य के सस्ते, सुगम और प्रदूषण मुक्त यातायात व्यवस्था का विजन समझाया।
विज्ञापन

करीब 26 मिनट के भाषण की शुरुआत पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के घोटालों से की। वर्ष 2014 के चुनाव में हर तरफ कांग्रेस के घोटालों की ही चर्चा थी। देश हताशा, निराशा के माहौल में डूब रहा था। तब जनता को भाजपा और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई उम्मीद दिखी। चुनाव में जनता ने ऐतिहासिक सफलता दी तो हमने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। जो काम कांग्रेस 55 साल में नहीं कर सकी, हमने पांच साल में कर दिया। राजीव गांधी ने 1984 में गंगा सफाई की शुरुआत की थी, मगर गंगा साफ नहीं हो पाई। हम गंगा के साथ 40 अन्य नदियों की भी सफाई कर रहे हैं। नदियों के घाट, ड्रेनेज सिस्टम बन गए हैं। अगले मार्च तक गंगा पूरी तरह अविरल और निर्मल बनेगी। हमने सिर्फ सड़कें ही नहीं बनाई, जलमार्ग भी तैयार किए हैं। हल्दिया से वाराणसी तक जल्दी ही क्रूज शुरू होगा। इसे बंगाल और फिर बांग्लादेश तक बढ़ाएंगे। जलमार्ग देश के लिए बड़ी क्रांति होगी। चीन की प्रगति 46 प्रतिशत सामानों की जलमार्ग से ढुलाई के कारण ही है। इससे माल भाड़ा कम हो जाएगा। गंगा के किनारे उद्योग आएंगे, क्षेत्र की प्रगति होगी। पानी में चलने वाले जहाज की भी अनुमति दे दी गई है। उन्होंने कहा कि मैं सपना नहीं दिखा रहा, जो कहूंगा वो करके दिखाऊंगा। रसिया से एयर क्रूज लाई गई, जल्दी ही इसकी सेवाएं भी शुरू होगी। एक साल के नेतृत्व में यह सब सुविधाएं मिलेंगी। गडकरी ने आज ग्लोबल इकोनामी में किसानों की उपज का तय करने का दायित्व हमारे हाथ नहीं है। इसलिए सरकार ने तय किया कि डीजल-पेट्रोल बनाने का काम किसानों से करेंगे। देश में सात लाख करोड़ का पेट्रोल और 10 लाख का प्लास्टिक इंपोर्ट होता है। अब एथेनाल से बॉयो प्लास्टिक तैयार होगा। इससे पांच करोड़ की नई इंडस्ट्री तैयार होगी। गांव के युवाओं को रोजगार मिलेगा। किसानों का आह्वान किया कि गेहूं-धान की जगह पेट्रोलियम पौधों की खेती करें।
विज्ञापन


180 करोड़ में बेचा टॉयलेट का पानी
भाषण के दौरान गडकरी ने लोगों से अपनी सोच को आधुनिक बनाने पर जोर दिया। कहा कि पराली (डंठल) न जलाएं, सीएनजी बनाएं। पांच टन पराली से एम टन बॉयो सीएनजी तैयार कर चला रहे हैं। नागपुर में टॉयलेट का पानी 180 करोड़ रुपये में बेच दिया। इसे रिसाइकल कर बॉयो सीएनजी तैयार कर इस्तेमाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार यूपी में जीतेंगे 75 सीट
देवरिया। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि 15 वर्षों की सपा-बसपा सरकारों के घोटालों से यूपी का विकास पिछड़ गया। चीनी मिलें बंद हो गईं। मजदूर-किसान, नौजवान बेरोजगार हो गए। योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सही राह पर चल रहा है। पिछली बार 73 सीटें जीती थी, इस बार यूपी से 75 सीटें जीतानी है। इतना कमल खिलाइए कि सपा-बसपा सदा के लिए समाप्त हो जाएं। प्रत्याशी रमापति राम त्रिपाठी ने मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनेगा तो पूरे विश्व में संदेश जाएगा। भाजपा जाति-स्वार्थ के नाम पर वोट नहीं मांग रही है। इस इतिहास के मतदाता आप होंगे। इसलिए राष्ट्र, प्रदेश, गांव के विकास को ध्यान रखकर वोट करें। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, विधायक जन्मेजय सिंह, गंगा सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक पीके राय, रवींद्र प्रताप मल्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, विजय दुबे, ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, श्रीनिवास मणि, नीरज शाही, ब्रह्मा यादव, अजय शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed