फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भोजन की खराब गुणवत्ता पर छात्रों का हंगामा

भोजन की खराब गुणवत्ता पर छात्रों का हंगामा

Sun, 24 Feb 2019 10:24 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
भोजन की खराब गुणवत्ता पर छात्रों का हंगामा
आश्रम पद्घति छात्रावास परिसर में छात्रो ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
बरियारपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में भोजन की गुणवत्ता पर फिर सवाल खड़े हुए हैं। शनिवार की रात कढ़ी खाने से बच्चों के बीमार होने पर अभिभावकों के हंगामे के अगले दिन रविवार को भी छात्रों ने अव्यवस्थाओं पर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि कॉलेज की व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है, मगर अफसर इस पर तनिक भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना ब्लॉक के मेहरौना गांव में समाज कल्याण विभाग की ओर से आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज संचालित है। इसमें करीब 300 छात्रों का नामांकन है। छात्रों का आरोप है कि यहां मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं है। दाल एकदम पतली रहती है, चाय तक शुद्ध नहीं मिलती है। शौचालय में सफाई नहीं होने से तमाम छात्र खुले में शौच को जाने को विवश हैं। कक्षा सात के छात्र पवन यादव का कहना है कि कढ़ी खाने के कुछ देर बाद उल्टी होने लगा। इससे छात्र परेशान हो गए। कॉलेज में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता खराब होने से ऐसा हुआ। कक्षा नौ के हरिकेश प्रसाद का कहना है कि कढ़ी और अधजली रोटी रात को भोजन में मिला था। कई बच्चों ने दाल नहीं मिलने की बात कही तो कर्मचारी भोजन नहीं देने की धमकी देने लगे। उल्टी के साथ सिर दर्द भी हो रहा था। कक्षा नौ के छात्र शिवम का कहना है कि कॉलेज के छात्रों को भरपेट भोजन नहीं दिया जाता है। इसकी शिकायत पूर्व में डीएम से किया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शैलेश कुमार ने भी भोजन की गुणवत्ता खराब होने की बात कही।
विज्ञापन


रात में तबीयत बिगड़ने पर हंगामा
बताते हैं कि रात को कढ़ी खाने के बाद कई बच्चे अचानक बीमार हो गए। आनन-फानन में कॉलेज के कर्मचारियों ने बरियारपुर चौराहे पर एक निजी डॉक्टर के यहां बीमार छात्रों का इलाज कराया। इसकी जानकारी होने पर कई अभिभावक भी पहुंच गए और कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की रात रसोई गैस खत्म होने के कारण दाल की जगह कढ़ी दी गई थी। इस वजह से थोड़ा विलंब भी हुआ था। इसे लेकर ही कुछ बच्चों ने अफवाह फैलाई थी।
- मनोज सिंह, अधीक्षक, आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज

शिकायत के बाद खुद मौके पर पहुंचकर जांच किया हूं। कुछ शरारतीतत्व अपनी मनमानी के लिए माहौल खराब कर रहे हैं। वह मोबाइल फोन व अन्य सुविधाओं की छूट चाहते हैं, जो नियमानुसार सही नहीं है। जांच कर समुचित कार्रवाई होगी।
-नीरज अग्रवाल, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed