फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   किसानों की उपेक्षा करके नहीं चल सकती सरकार

किसानों की उपेक्षा करके नहीं चल सकती सरकार

Fri, 21 Dec 2018 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
किसानों की उपेक्षा करके नहीं चल सकती सरकार
विधानसभा में गूंजा चीनी मिल का मुद्दा
विज्ञापन


धरनारत किसानों ने तमकुही विधायक का आभार जताया
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बैतालपुर चीनी मिल चलाने का मुद्दा विधानसभा में गूंजते ही कलेक्ट्रेट में धरनारत किसानों का हौसला बढ़ गया। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के लोगों ने विधानमंडल दल के नेता व तमकुही विधायक अजय कुमार लल्लू का आभार प्रकट करते हुए संघर्ष को आखिरी मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
एक पखवारे से बैतालपुर चीनी मिल चालू कराने की मांग को लेकर किसान कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे हैं। इसमें रोजाना विभिन्न दलों के नेता शामिल होकर किसानों पक्ष में आवाज बुलंद कर रहे हैं। बीते दिनों तमकुही से विधायक अजय कुमार लल्लू ने धरना में शामिल होकर किसानों मांग विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया था। उन्होंने बृहस्पतिवार को चीनी मिल का विधानसभा में उठाया। संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि किसानों की उपेक्षा करके कोई भी सरकार चल नहीं सकती। किसानों की आह उनका समूल नाश कर देगी। कभी देवरिया जनपद को चीनी का कटोरा कहा जाता था। आज वही जिला एक अदद चीनी मिल चलाने के लिए संघर्ष कर रहा है। एशिया को पहली मिल देने वाला देवरिया सरकारों की उदासीनता के चलते मिल विहीन होने जा रहा है। यहां कभी गन्ने का क्षेत्रफल 12 हजार हेक्टेयर हुआ करता था आज सिमट कर चार हजार हेक्टेयर रह गया है। इस दौरान अध्यक्ष ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रमोद शर्मा, विनोद तिवारी, श्याम बदन मणि, सुभाष यादव, सतीश त्रिपाठी, योगेंद्र यादव, अरविंद गिरि, कौशलेश मिश्र, गीता पांडेय, मन्नू तिवारी, चंद्र प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



चीनी मिल चलाने के लिए माले करेगा प्रदर्शन
देवरिया। भाकपा माले की बैठक शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें बैतालपुर चीनी मिल चलाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद करने की रणनीति बनाई गई। सचिव श्रीराम कुशवाहा ने कहा कि 24 दिसंबर को सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया जाएगा। पैदल मार्च करते हुए माले कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देंगे। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का धरना 15 दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा है। सरकार किसानों की मांग को अनसुना कर रही है। माले किसानों की आवाज को बुलंद करेगा। इस दौरान गीता पांडेय, प्रेमलता पांडेय, रामकिशोर वर्मा, अरुण कठारिया, रामायण कुशवाहा, छोटेलाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed