{"_id":"5b9d3793867a557fe732b7b9","slug":"41537030035-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया महोत्सव
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया महोत्सव में हिस्सा लेंगे कॉलेज के छात्र
रुद्रपुर के कालेजों में बंटा महोत्सव का न्योता
16 से 25 नवंबर तक चलेगा देवरिया महोत्सव
सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। 16 से 25 नवंबर तक प्रायोजित देवरिया महोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है। आयोजक मंडल महोत्सव में जिलेभर के पीजी कॉलेज के छात्रों को शामिल करेगा। इसके लिए कॉलेजों में छात्रों से संपर्क कर उन्हें आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति के सदस्यों ने शनिवार को रुद्रपुर क्षेत्र के रामजी सहाय पीजी कॉलेज, श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय, सीएस इंटर कॉलेज रामलक्षन, शिशु विद्या मंदिर पचलड़ी, जेएन एकेडमी गहिला आदि विद्यालयों में लगभग 1000 छात्र/छात्राओं से संवाद कर देवरिया महोत्सव 2018 का आमंत्रण पत्र दिया। उन्होंने छात्रों को देवरिया महोत्सव की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
समिति के अध्यक्ष पवन मिश्र ने कहा कि देवरिया महोत्सव का आयोजन 16 नवंबर से 21 नवंबर तक होगा। पुरस्कार वितरण एवं अन्य कार्यक्रम 24 और 25 नवंबर को होगा। इस दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला, रंगोली, मेहंदी, गायन, नृत्य, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मिस्टर देवरिया 2018, मिस देवरिया 2018, लिटिल प्रिंसेस देवरिया, लिटिल प्रिंस देवरिया, वाद्य वादन प्रतियोगिता, दौड़, मिनी मैराथन (10.5 किमी), कबड्डी प्रतियोगिता, खो -खो प्रतियोगिता, लंबीकूद प्रतियोगिता, शतरंज प्रतियोगिता सहित कुल 33 प्रतियोगिताओं का आयोजन जूनियर, सीनियर और अपर सीनियर वर्ग में किया जाएगा। इसके अलावा पुस्तक मेला, कवि सम्मेलन और राष्ट्रीय लोक कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।