{"_id":"5b8ac63e42c79217f35dabaa","slug":"41535821374-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल के नाम से जाना जाएगा सीसी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल के नाम से जाना जाएगा सीसी रोड
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक को विधायक जन्मेजय सिंह ने संबोधित किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। नगरपालिका बोर्ड की बैठक में शनिवार को विकास के कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। चौराहों पर हाईमास्ट लाइट लगाने, पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए बजट स्वीकृत किया गया। जलापूर्ति व साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने की रूपरेखा तैयार हुई। इस दौरान सभासद आशुतोष तिवारी के सुझाव पर सीसी रोड का नामकरण पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में सभासदों ने डीपीएम व सहायक अभियंता के कार्यों पर नाराजगी जताते हुए भड़ास निकाली।
पालिका सभागार में बैठक हंगामे के साथ शुरू हुई। एजेंडा में निर्माण कार्यों पर ध्यान न देने से सभासद पहले से ही नाराज थे। सभासदों की नाराजगी भांपते हुए बैठक में मौजूद सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने सभी वार्डों से तीन सड़क के निर्माण का प्रस्ताव मांगा। इससे सभासदों की नाराजगी चेयरमैन के प्रति थोड़ी कम हो गई, लेकिन अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जमकर बरसे। चकियवां वार्ड नंबर तीन के सभासद दिनेश शुक्ला ने अधिकारियों पर शिकायतों को अनदेखा करने का आरोप लगाया। कहा कि कई मामलों में मातहतों की लापरवाही की शिकायत अधिकारियों से की गई। किसी ने कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। लाभार्थियों को शौचालय पर दिए जा रहे अनुदान की जानकारी मांगी। डीपीएम अनमोल रत्न सिंह के गोलमटोल जवाब पर वार्ड सदस्य भड़क गए। उन्होंने अनुदान नियमावली की मांग की। पूछा कि दो किस्तों में दिए जाने वाले आठ हजार रुपये अनुदान के अलावा नगर पालिका से कितना और किन लोगों को शौचालय निर्माण के लिए अनुदान दिया जाएगा। डीपीएम ने गरीबों को ही नगरपालिका की ओर से 12 हजार रुपये तक अनुदान दिए जाने की बात कही, लेकिन गरीबी का मानक बताने में हिचकने लगे। अजय गुप्ता ने शौचालय निर्माण में फर्जीवाड़ा का मुद्दा उठाया। कई सभासदों ने सफाई नायकों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। चेयरमैन अलका सिंह ने सफाई नायकों के पटल परिवर्तन का भरोसा दिया।
सुअरबाड़ों पर रोक की मांग
वार्ड नंबर सात के सदस्य गोविंद चौरसिया ने कहा कि शहर में ज्यादातर सुअरबाड़े सफाई अनुभाग के कर्मचारी चला रहे हैं। पालिका सब जानते हुए भी मौन है। चेयरमैन ने सफाई अनुभाग के लिपिक पुरुषोत्तम सिंह से जवाब देने को कहा। उन्होंने बताया कि अभी तक नगरपालिका की ओर से 300 सुअर पकड़कर अन्यत्र जंगलों में छोड़े गए हैं। विभाग के 13 सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस प्रशासन का सहयोग नहीं मिलने के चलते बाकी जगहों पर समस्या बरकरार है। सभासद आशीष गुप्ता ने शहर में यूनीपोल की संख्या, स्थान व फर्मों के नाम मांगे जिस पर कर अधीक्षक हरिश्चंद्र ने जवाब देकर सभासदों को संतुष्ट किया।
विज्ञापन
इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
पथ प्रकाश सामग्री क्रय करने और उस पर पड़ने वाले अनुमानित व्यय भार 26.91 लाख रुपये की स्वीकृति, नगर के प्रमुख चौराहों पर हाईमास्ट लगाने के लिए 1.03 करोड़, जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु रुप से बनाए रखने के लिए पाइप लाइन सामग्री उपकरण आदि खर्च के लिए अनुमानित 17.25 लाख की स्वीकृति दी गई। पांच किमी पाइप लाइन विस्तार के लिए अनुमानित व्यय भार पर विचार किया गया। विभिन्न अनुभागों में आउटसोर्सिंग श्रमिकों की ली जा रही आपूर्ति पर चर्चा हुई। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पीपीपी मोड से डोर-टू डोर कूड़ा कलेक्शन परिवहन व निस्तारण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। पं.दीनदयाल उपाध्याय सभागार के आरक्षण व्यवस्था के लिए उपविधि पर चर्चा हुई। ठेकेदारी पंजीकरण की उपविधि की स्वीकृति, नगरक्षेत्र में निर्माण कार्यों को कराने के लिए तैयार आगणन की स्वीकृति, इस वर्ष जन्माष्टमी के लिए बोर्ड से 95 हजार रुपये अनुदानित स्वीकृत किए गए। टाउनहाल पार्क में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।
यह रहे मौजूद
बोर्ड की बैठक में सदर विधायक जन्मेजय सिंह, चेयरमैन अलका सिंह, प्रभारी अधिशासी अधिकारी सीताराम गुप्ता, सहायक अभियंता राजेश कुमार अग्निहोत्री, कर अधीक्षक हरिश्चंद्र, विनय सिंह, दीपक पति तिवारी, पुरूषोत्तम सिंह, उदयभान उपाध्याय, कांशीराम पांडेय, विनीत पांडेय, नीरज शुक्ला, रीमा देवी, अमित मिश्र, गोविंद चौरसिया, दिनेश शुक्ला, अजय सिंह, गीता देवी, चंद्रशेखर, सुमित गुप्ता, विनय सिंह, रजनी जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह, अजय गुप्त, आशा देवी, ऋषि कुमार, आशीष गुप्ता, हुस्नआरा, राबिया खातून, आशुतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।