फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   काम में खामी पर नाराज हुए राज्यमंत्री

काम में खामी पर नाराज हुए राज्यमंत्री

Sat, 17 Mar 2018 11:43 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
काम में खामी पर नाराज हुए राज्यमंत्री
राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में निरोधात्मक कार्यो का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। बाढ़ निरोधात्मक कार्य में खामियों को देख कर राज्यमंत्री नाराज हो गए। कटान स्थल को पाटने के लिए ठेकेदार सड़क के बगल की मिट्टी जेसीबी से खुदाई कर काम करा रहा था। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ठेकेदार को भुगतान रोकने को कहा। उन्होंने दस जगहों पर चल रहे कार्यों के गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद शनिवार को लोकनिर्माण विभाग की टीम के दोआबा में आई बाढ़ में कटे रास्तों के मरम्मत का निरीक्षण करने पहुंचे। नरायनपुर नगवा मार्ग पर कटे रास्ते पर मिट़्टी पाटी जा रही थी। यहां बगल से ही ठेकेदार ने मिट्टी उठाकर बीच सड़क पर डाली थी। मिट्टी टूटकर दुबारा गड्ढों में गिरने लगी थी। जबकि मिट्टी दूसरे जगह से लाकर पाटी जानी थी। राज्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए पेमेंट रोकने को कहा। उन्होंने हौली बलिया, लालपुर परसिया, भिरवा, नरायनपुर, खोपा, विशुनपुर बगही, पचलड़ी बेलवा, सचौली पटवनिया, बजरंग चौराहा आदि कटान स्थलों पर हो रहे निरोधात्मक कार्यों के गुणवत्ता की जांच की। राज्यमंत्री ने कहा कि मरम्मत कार्य में किसी भी प्रकार से मानक की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता युक्त कार्य कराने को सरकार पूरी तरह से संकल्पित है। जल्द ही दोआबा में आवागमन सामान्य हो जाएगी। निरीक्षण के दौरान पीडब्लूडी के एक्सईएन डीके चौधरी, केएन राय, संगमधर दूबे, राजीव गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, अनिरुद्ध चौधरी, विशाल दूबे, विश्वविजय निषाद, धर्मवीर सिंह सोलंकी, हेमंत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed