फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आप ने बिजली के बिल की प्रतियां जलाई

आप ने बिजली के बिल की प्रतियां जलाई

Wed, 20 Dec 2017 10:21 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
आप ने बिजली के बिल की प्रतियां जलाई
देवरिया। बिजली मूल्य वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर बिजली के बिल की प्रतियां जलाईं। प्रदर्शन कर मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि सरकार के इस फैसले के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया।
विज्ञापन

आप के जिला सचिव अशोक गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को सुभाष चौक पर एकत्र हुए। धरना-प्रदर्शन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसान विरोध है। बिजली मूल्य में इजाफा से सभी वर्गों के लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। मीडिया प्रभारी हरिनारायण ने कहा कि महंगाई पर काबू पाने में भाजपा सरकार विफल है। जिला संयोजक रामकिशोर चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। जनता ने जिस उम्मीद के साथ गद्दी सौंपी थी, पर खरा साबित नहीं हो पा रही है। रामनिवास पासवान ने कहा कि गुजरात और हिमाचल में मिली जीत के जश्न में डूबी भाजपा को लोकसभा चुनाव में हकीकत पता चला जाएगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बेहद कम है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने इन्हें पक्का करने का वादा किया था। प्रदेश में भाजपा की सरकार बने कई माह हो गए हैं। इसके बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इस दौरान भानू प्रताप सिंह, राकेश तिवारी, अमरजीत राजभर, ब्रह्मा यादव, सीताराम पाल, अमरेश सिंह, शकील लारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed