{"_id":"59d7b5254f1c1bd8538b6079","slug":"41507308837-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गी फार्म मालिक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्गी फार्म मालिक को मारी गोली
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलक्षन। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के बेलकुंडा गांव के पश्चिमी टोला निवासी एक उदय प्रताप सिंह उर्फ सुखारी (50) को बदमाशों ने गोली मार दी। उदय अपने मुर्गी फार्म पर सो रहे थे। उस वक्त बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। गोली मारने की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है। घर वाले इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
उदय प्रताप घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर मुर्गी फार्म खोल रखे हैं। कुछ महीनों से मुर्गी फार्म का धंधा बंद है। इसके बाद भी वह रात में सोने के लिए मुर्गी फार्म जाते थे। गुरुवार की रात भोजन करने के बाद वह मुर्गी फार्म पर सोने चले गए। रात करीब 11 बजे बदमाशों ने उनके ऊपर फायर कर दिया। गोली दाहिने पेट की तरफ लगी। इसके बाद वह चिल्लाने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर गांव वाले पहुंचे। गांव वालों को आता देख बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए। उधर गोली चलने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। घायल उदय का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि उदय के साथ उनका भतीजा साथ सोता था। लेकिन वह घटना के एक सप्ताह पहले से नहीं सो रहा था। कोतवाली प्रभारी छोटेलाल ने कहा कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।