फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   60 गांव में नौ करोड़ रुपये के फसल नु कसान

60 गांव में नौ करोड़ रुपये के फसल नु कसान

Thu, 05 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
60 गांव में नौ करोड़ रुपये के फसल नु कसान
रुद्रपुर। दोआबा में आई प्रलयंकारी बाढ़ में हुए भारी नुकसान को लेकर प्रशासन के क्षति आंकलन की रिपोर्ट हकीकत से काफी दूर है। 15 दिन तक बाढ़ में डूबे 60 गांव में जमकर तबाही मची। इससे लोगों को उबरने में समय लग जाएगा। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों की क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट धरातल पर नहीं बैठ रही। तहसील प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक फसल, जन और घर गृहस्थी का कुल नुकसान करीब 16 करोड़ का हुआ।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से शासन को भेजी रिपोर्ट में दोआबा में आई बाढ़ से 60 गांव के 15,671 परिवार प्रभावित हुए। करीब बारह हजार एकड़ पर बोई नौ करोड़ रुपये की खरीफ की फसल नुकसान हो गई। तहसील प्रशासन ने पिछले वर्ष दोआबा में सूखा राहत के नाम पर किसानों में मुआवजे के रूप में करीब 15 करोड़ रुपये बांट चुका है। इस बार आई बाढ़ में किसानों के खेतों में एक पौधा तक नहीं बचा। रिपोर्ट के अनुसार दो जानवर के अलावा छह लोगों की मौत हुई। जिस पर 24 लाख रुपये क्षतिपूर्ति दी गई। बाढ़ प्रभावित इलाके में करीब सात करोड़ रुपये का घर, कपड़ा, गृहस्थी के सामन नुकसान हुए। बाढ़ प्रभावित इलाके के लोग प्रशासन के क्षति आंकलन रिपोर्ट को हवाहवाई बता रहे हैं। बाढ़ के दौरान प्रशासन ने खोज बचाव कार्य में 54 लाख रुपये खर्च किए। दो करोड़ रुपये की राहत सामग्री और 15 लाख रुपये का प्लास्टिक बाढ़ पीड़ितों में बांटा गया। प्रशासन ने 58 लाख रुपये का लंच पैकेट बचाव कार्य में जुटे कर्मी और बाढ़ पीड़ितों में वितरित किए। इस बाबत एसडीएम घनश्याम ने कहा कि क्षति के आंकलन की रिपोर्ट भेजी गई है। हर बाढ़ पीड़ित तक मुआवजा भेजा जाएगा।
विज्ञापन


मुआवजा देने में ढिलाई
रुद्रपुर। सपा नेता प्रदीप यादव ने कहा कि बाढ़ में रुद्रपुर के लोगों की भारी क्षति हुई। दोआबा में लोगों की जान बचने के सिवाय उनके घरों में कुछ नहीं बचा है। किसानों की खेती, घर और गाड़ियां भी नष्ट हो गए। प्रशासन क्षति की हवा हवाई रिपोर्ट तैयार कर भेजा है। प्रत्येक बाढ़ पीड़ित को उचित मुआवजा नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी। उन्होंने बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान लूटखसोट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed