{"_id":"59cd34484f1c1bb8538b4d7e","slug":"41506620488-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केला काटने के लिए लार में निकला ताजियादारों का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केला काटने के लिए लार में निकला ताजियादारों का जुलूस
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। लार नगर में गुरुवार को केला काटने का रस्म पूरा हुआ। वहीं रात में नगर में मेहंदी का जुलूस निकाला गया। दोनों जुलूस में सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। ताजियादारों ने इस दौरान करतब दिखाया।
लार नगर में पिछली साल हुई घटना को लेकर प्रशासन सतर्क है। शाम को ताशा के साथ करतब दिखाते हुए ताजियादारों का जुलूस निकला। बाजार तिराहा से निकले ताजियादार प्रत्येक साल की तरह नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। वहां केला का पौध काटने काटने के बाद वापस अपने चौक पर गए जहां केला का पौध रखा गया। वहीं बुधवार की रात 10 बजे नगर में मेहंदी का जुलूस शान शौकत के साथ निकली गई। इसमें पांच अखाड़ा के आयोजक और सैकड़ों लोग मौजूद रहे। ताशा की धुन पर बाजार में भ्रमण करने के बाद रात करीब 3.30 बजे जुलूस चौक में पहुंचा। सभी मेहंदी का मिलान होने के बाद जुलूस समाप्त हुआ। इसको लेकर पूरी रात लार नगर में चहलकदमी रही और चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुश्तैद नजर आई। इस दौरान मुन्ना गोलकीपर, भुटेली, शम्स लारी, बबलू, मन्ना लारी, आजम लारी सहित आदि लोग मौजूद रहे। एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया कि शांति तरीके से दोनों जुलूस संपन्न हो गया।