{"_id":"59ca905d4f1c1b79548b4815","slug":"41506447453-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिलों की गिरफ्तारी के लिए सपा का धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिलों की गिरफ्तारी के लिए सपा का धरना-प्रदर्शन
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया/सलेमपुर। डॉ. अब्दुल खालिद की हत्या और बीएचयू कांड को लेकर समाजवादी छात्रसभा ने सुभाष चौक पर काली पट्टी बांधकर मंगलवार को धरना दिया। वहीं लार के लक्खु मोड़ पर सपा नेताओं ने प्रदर्शन कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग किया।
सपा नेता विजय रावत ने कहा कि प्रदेश में अराजकता बढ़ गई है। पुलिस की निष्क्रियता से अपराधियों का हौसला बढ़ गया है। रास्ते चलते लोगों की हत्या हो रही है। डॉ. अब्दुल खालिक कुशीनगर के सपा जिलाध्यक्ष इलियास के दामाद थे। अगर प्रशासन कातिलों की गिरफ्तारी नहीं करता है तो कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होगे। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि बीएचयू में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की जीतनी निंदा की जाए कम है। बेकसूर छात्राओं पर लाठी बरसाने वालों पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान रणवीर यादव, हरिओम यादव, सत्या यादव, रोहित तिवारी, विवेक आदि मौजूद रहे। वहीं लार नगर के लक्खू मोड़ पर सपा नेताओं ने डॉ. अब्दुल खालिद के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान रामेश्वर सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह विशेन, अजीत सिंह ध्रुव गुप्ता, दिनेश यादव, विजय यादव, रामश्रय यादव आदि मौजूद रहे।
डॉ. अब्दुल खालिद की हत्या की निंदा
मेहरौनाघाट। लार नगर के ओकेएम इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की ओर से शोक सभा का आयोजन मंगलवार को हुआ। इसमें बघौचघाट में तैनात डा. अब्दुल खालिद की हत्या की निंदा कड़े शब्दों में किया गया। इस दौरान सज्जाद आलम लारी, प्रधानाचार्य समीउल्लाह, अरशद अहमद, अयूब खान, सरफराज आलम आदि मौजूद रहे।