फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अपराधियों पर कसेंगे नकेल-एसपी

अपराधियों पर कसेंगे नकेल-एसपी

Mon, 25 Sep 2017 11:28 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
अपराधियों पर कसेंगे नकेल-एसपी
देवरिया। नवागत एसपी राकेश शंकर ने कहा कि अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी। सबसे पहली प्राथमिकता दुर्गा पूजा और मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराना है। मंगलवार को थानेदारों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। हर थानेदारों से उनके इलाके में सक्रिय अपराधियों की सूची मांगी जाएगी। सबसे पहले इन्हीं अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी। उन्होंने कहा कि केस दर्ज होने के बाद पुलिस की ड्यूटी बढ़ जाती है। यह देखना होता है कि कोई बेगुनाह जेल न जाए। इसलिए विवेचक को केस की विवेचना के दौरान हर बिंदुओं की गहनता से पड़ताल करनी चाहिए। सोमवार को एसपी राकेश शंकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपराध पर रोक लगाने के लिए रणनीति के तहत काम किया जाएगा। कच्ची शराब की बिक्री होने पर संबंधित थानेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राजनीतिक दबाव से जुड़े सवाल के जवाब ने कहा कि कौन सा ऐसा जिला है जहां राजनीतिक लोग नहीं रहते, कौन सा ऐसा जिला नहीं है जहां पुलिस न हो। पुलिस का काम न्याय दिलाना है। पुलिस न्याय दिलाने के लिए काम करेगी। एसपी राकेश शंकर ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कमेटी का गठन करेंगे। इसमें आरटीओ, परिवहन, व्यापार मंडल से जुड़े लोगों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed