फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दरोगा के घर में घुसे चोर

दरोगा के घर में घुसे चोर

Wed, 06 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
दरोगा के घर में घुसे चोर
पकड़ी बाजार। मदनपुर थाने के खड़ेसर टोला महुअई में मंगलवार की रात कुछ चोर एक दरोगा के घर में घुस गए। चोरी की नीयत से घर में घुसे चोरी की आहट लगने पर घरवालों ने शोर मचाया। शोर सुनकर चोर भागने लगे। इस दौरान गांववालों ने एक को दबोच लिया। उन्होंने पकड़े गए चोर को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

खडेसर टोला महुअई के रहने वाले हरिलाल यादव पुलिस विभाग में एसआई हैं। वह जिला संतकबीरनगर में तैनात हैं। मंगलवार की रात उनके घर में चोर चोरी करने की नीयत से घुसे। खटपट की आवाज पर महिलाओं ने चोर-चोर कहकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे चोर घर से निकाल कर भागने लगे। शोर सुनकर पुरा गांव जाग गया। लोग लाठी डंडा लेकर भाग रहे चोरों को दौड़ा लिया। हरिलाल यादव की पत्नी सुनैना ने बताया कि वह घर में अकेली सोई थी उसी समय तीन की संख्या में चोर घुस गए। घटना रात 10 बजे की है। गांव के अधिकांश लोग अभी जगे थे शोर सुनकर जो मौके पर पहुंच कर चोरो को दौड़ा लिया। गांववालों ने एक चोर को पकड़ कर जमकर पीटा। उन्होंने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सौंपा। पकड़ा गया चोर स्थानीय नट बताया जा रहा है। मामले पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed