फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तीन सांसद बनें केंद्रीय मंत्री, लेकिन कार्यकाल अधूरा

तीन सांसद बनें केंद्रीय मंत्री, लेकिन कार्यकाल अधूरा

Fri, 01 Sep 2017 11:44 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
तीन सांसद बनें केंद्रीय मंत्री, लेकिन कार्यकाल अधूरा
आसिफ इकबाल
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया से तीन सांसद को मंत्रिमंडल में जगह मिली, लेकिन कोई भी कार्यकाल पूरा नहीं कर सका। 21 महीना पहले ही कलराज मिश्र शुक्रवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिए। इसके राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

18वीं लोकसभा के चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला। पीएम नरेंद्र मोदी कैबिनेट में देवरिया के सांसद कलराज मिश्र 26 मई 2014 को बतौर लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग विभाग के कैबिनेट मंत्री बनाए गए। खास बात यह है कि कलराज प्रदेश से इकलौते ब्राह्मण बिरादरी से कैबिनेट मंत्री रहे हैं। कुछ सांसद को मंत्रिमंडल के विस्तार में जगह मिली। फिलहाल बतौर कैबिनेट मंत्री उनका 39 महीने का रहा। विधानसभा चुनाव में भी पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाई। जिले के तीन सांसद जिन्हें केंद्रीय मंत्री बनने का मौका मिला उसमें सबसे लंबा कार्यकाल कलराज मिश्र के नाम है। इसके पूर्व 1990 में वीपी सिंह की सरकार अल्पमत में आ गई। कांग्रेस के सहयोग से युवा तुर्क चंद्रशेखर प्रधानमंत्री बने। उनके मंत्रिमंडल में राजमंगल पांडेय मानव संसाधन विकास मंत्री बनाए गए, लेकिन उनका कार्यकाल चार महीने रहा। गांधी और नेहरू के करीबी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वनाथ राय इंदिरा गांधी के कैबिनेट में श्रम, रोजगार और पुनर्वास मंत्री बनाए गए थे। उनका कार्यकाल 1969 से 1971 तक रहा। पांच बार तक संसद में जिले का प्रतिनिधित्व किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed