{"_id":"59a8488a4f1c1b57738b48eb","slug":"41504200842-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई टेंशन तार टूटने से अंधेरे में रहे 150 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई टेंशन तार टूटने से अंधेरे में रहे 150 गांव
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। रात को बिजली नहीं मिलने से लार विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में अंधेरा छाया रहा। लोगों को उमस भरी गर्मी के बीच दुश्वारियां झेलनी पड़ी। इसकी वजह मेन सप्लाई का तार टूटना है।
सलेमपुर से मुख्य बिजली आपूर्ति घर से लार विद्युत उपकेंद्र को आपूर्ति मिलती है। बुधवार की रात करीब 10 बजे भुडुसरी गांव के समीप मेन सप्लाई का तार अचानक टूट गया। कर्मचारियों ने ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन पानी भरे गड्ढे में तार गिरने के कारण सफलता नहीं मिली। इससे 150 गांवों की आपूर्ति ठप रही। गर्मी के चलते लार नगर सहित बभनौली पांडेय, सजांव, हरखौली, कोहरा, खेमादेई, रामनगर, राउतपार, दोगारी, पटनेजी, परासी, रोपनछपरा, ठाकुर गौरी, गौरी अमेठिया आदि गांव के लोग परेशान रहे। जूनियर इंजीनियर सुधीर यादव ने बताया कि पानी में तार गिरने के कारण रात को ठीक नहीं हो सका। गुरुवार को दिन में 10 बजे आपूर्ति बहाल कर दिया गया।