{"_id":"597a1b5f4f1c1b7c5a8b45e8","slug":"41501174623-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सफाईकर्मी का जालसाजों ने 20 हजार उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सफाईकर्मी का जालसाजों ने 20 हजार उड़ाया
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
भटनी। एक महिला सफाईकर्मी को नशीला पदार्थ सूंघाकर 20 हजार रुपये उड़ा लिए। ठगी का अहसास होने पर बैंक गेट पर महिला फूट-फूट कर रोने लगी और लोगों की भीड़ जुट गई। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
भटनी के रामपुर गांव के पोखरापार टोले की रहने वाली विद्यावती देवी सफाईकर्मी हैं। गुरुवार को नगर के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 20 हजार रुपये निकाला। रकम लेकर बाहर निकली तो दो जालसाजों ने महिला को रोक लिया और रकम को दोगुना करने की बात कही। महिला ने इससे इंकार कर दिया। इस दौरान महिला के नाक पर एक जालसाज रुमाल रख दिया। महिला अचेत हो गई और 20 हजार रुपये लेकर जालसाज भाग गए। कुछ देर बाद महिला को होश आया। उसने अपना बैग देखा तो उसमें रुमाल में लिपटा हुआ कागज की गड्डी था। महिला को रोते हुए देख लोगों की भीड़ जुट गई। एसओ विजय नारायण ने बताया कि तहरीर मिली है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज के जरिए जालसाजों की पहचान की जा रही है।