{"_id":"595530ae4f1c1bc7348b45a4","slug":"41498755246-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रूकी ट्रेन तो कूद गया युवक, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रूकी ट्रेन तो कूद गया युवक, गंभीर
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। देवरिया से भटनी जाने के लिए ट्रेन में एक युवक सवार हुआ। लेकिन यह ट्रेन भटनी स्टेशन पर नहीं रुकती है। इसकी जानकारी जब युवक को हुई तो वह घबरा गया। स्टेशन के करीब ट्रेन पहुंची तो स्पीड थोड़ी कम हुई। युवक जान का परवाह किए बिना कूद गया। रेलवे लाइन पर अचेत पड़े युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
भटनी थाना के भरहेचौरा गांव निवासी 26 वर्षीय विकास यादव गुरुवार को देवरिया किसी डॉक्टर के यहां इलाज के लिए गया था। सुबह नौ बजे घर आने के लिए देवरिया स्टेशन पर पहुंचा तो अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस खड़ी थी। ट्रेन में युवक दाखिल हो गया। भटनी स्टेशन के करीब ट्रेन पहुंची तो उसे जानकारी हुई कि ट्रेन नहीं रुकेगी। स्टेशन पर ट्रेन की गति धीमी हुई तो युवक चलती ट्रेन से छलांग लगा दिया। यह देख स्टेशन पर मौजूद लोगों ने शोर किया और जीआरपी को सूचना दी। प्लेटफॉर्म नंबर चार पर पटरी के किनारे अचेत पड़े युवक को जीआरपी ने सीएचसी पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।