फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   40 thousand rupees looted at customer service center by pointing pistol

Deoria News: ग्राहक सेवा केंद्र पर पिस्टल सटाकर 40 हजार रुपये लूट, CCTV में कैद हुए लुटेरे

Sat, 12 Aug 2023 05:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Aug 2023 05:06 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक नवीन प्रताप सिंह ने कहा कि चौराहे के दूसरी दुकान पर सीसीटीवी में बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दे रहे है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस की जांच में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
40 thousand rupees looted at customer service center by pointing pistol
देवरिया समाचार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राहक सेवा केंद्र से बदमाशों ने दिन दहाड़े 40 हजार रुपये की लूट को अंजाम दे दिया। घटना शनिवार की दोपहर रुद्रपुर देवरिया मार्ग स्थित बैरियाघाट चौराहे पर हुई। बाइक सवार दो बदमाशों ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को पिस्टल सटाकर लूट की।

विज्ञापन


दुकान में सीसीटीवी नहीं लगा है। लूट को अंजाम देने से पहले एक दूसरे दुकान में लगे सीसीटीवी में बाइक सवार बदमाश मुंह बांध कर जाते हुए दिख रहे हैं। जिसके आधार पर पुलिस और एसओजी की टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन


नगर के पूर्वी तिवारी टोला निवासी तीर्थराज तिवारी करीब एक माह से बैरियाघाट चौराहे पर संतगोपाल पांडेय की मकान में एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चला रहे हैं। उन्होंने दुकान में सीसीटीवी नहीं लगवाया है। संचालक के अनुसार, दोपहर 12 बजे बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे। दोनों युवकों ने मुंह गमछे से बांध रखा था। एक युवक खाता खुलवाने के लिए प्रक्रिया पूछने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: देवरिया में हत्या: साइकिल खड़ी करने को लेकर हुई मारपीट, भतीजे को पीटकर उतारा मौत के घाट
 

इस दौरान दूसरे ने पिस्टल निकाल दी। दुकान में मौजूद एक अन्य ग्राहक भी सहम गया। बदमाशों ने काउंटर में रखा करीब चालीस हजार रुपया लूट लिया। बाइक सवार बदमाश देवरिया की तरफ से दुकान पर आए और रुद्रपुर की तरफ भाग निकले। लूट की घटना पर संचालक शोर मचाने लगा, तो अन्य दुकानदार एकत्र हुए। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।

प्रभारी निरीक्षक नवीन प्रताप सिंह ने कहा कि चौराहे के दूसरी दुकान पर सीसीटीवी में बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दे रहे है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस की जांच में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed