फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nephew beaten to death for parking bicycle in deoria

देवरिया में हत्या: साइकिल खड़ी करने को लेकर हुई मारपीट, भतीजे को पीटकर उतारा मौत के घाट

Sat, 12 Aug 2023 02:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Aug 2023 02:46 PM IST
सार

थानाध्यक्ष खामपार नंदा प्रसाद ने बताया कि रामा जी गुप्ता की तहरीर पर दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ बलवा व हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Nephew beaten to death for parking bicycle in deoria
देवरिया में हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया में खामपार थाना के ग्राम केहूनिया में शुक्रवार की शाम को शाम सगे दो भाइयों के परिवारों के बीच बरामदे में साइकिल खड़ी करने को लेकर लाठी डंडे से मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। इसमें से एक की मेडिकल कालेज में मौत हो गई। मामले पुलिस ने मृतक के चाचा सहित पर पांच पर हत्या व बलवा का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ग्राम केहूनिया निवासी रामजी गुप्ता व नंद जी गुप्ता दोनों सगे भाई हैं। रामा जी गुप्ता राजमिस्त्री का काम करता है और नंद जी गुप्ता दुबई में रहता है। रामा शाम काम से लौटकर आने के बाद अपनी साइकिल बरामदे में खड़ी कर दिए थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लाठी डंडे से मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के मंटू (19) पुत्र रामा, पार्वती देवी पत्नी रामा तथा रामा को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने एथेनाल प्लांट का किया शिलान्यास, बोले- सपा बनाना चाहती थी बूचड़खाना, हमने लगाया उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूसरे पक्ष की निर्मला देवी पत्नी नंदजी भी घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को भाटपार रानी अस्पताल लाए। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मंटू की शनिवार को मौत हो गई।

थानाध्यक्ष खामपार नंदा प्रसाद ने बताया कि रामा जी गुप्ता की तहरीर पर दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ बलवा व हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed