फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   40 people gathered in the prom, ran away when police arrived

जलसे में जुटे 40 लोग, पुलिस पहुंची तो भागे

Thu, 02 Apr 2020 09:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
40 people gathered in the prom, ran away when police arrived
जलसे में जुटे 40 लोग, पुलिस पहुंची तो भागे
विज्ञापन

भटनी (देवरिया)। मुख्य दरवाजे पर ताला बंदकर एक मकान में जलसा हो रहा था। गांव वालों की शिकायत पर जब पुलिस ने छापा मारा तो लोग पीछे के दरवाजे से भाग निकले। पुलिस अब मकान मालिक से पूछताछ कर रही है।

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। मंदिर और मस्जिद में भी जुटने से लोगों को रोका गया है। किसी भी हाल में भीड़ जुटाने पर मनाही है। ऐसे में भटनी क्षेत्र के छपिया जयदेव गांव में एक मकान में जलसा हो रहा था। इसमें आसपास के गांवों से करीब 40 लोग पहुंचे थे। इसी दौरान किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी, लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती, वहां जुटे लोग पीछे के दरवाजे से निकल भागे। एसओ भीष्मपाल सिंह यादव ने कहा कि जलसे में लोगों के जुटने की शिकायत मिली थी। पुलिस के पहुंचने पर लोग भाग गए। मकान मालिक और गांव वालों से पूछताछ कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed