{"_id":"645698f0399e5b3c5f0f6949","slug":"40-lakh-students-in-the-world-are-taking-education-through-ignou-deoria-news-c-7-1-154982-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विश्व में 40 लाख विद्यार्थी इग्नू के जरिए ले रहे शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विश्व में 40 लाख विद्यार्थी इग्नू के जरिए ले रहे शिक्षा
Sat, 06 May 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 06 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
बीआरडी पीजी कॉलेज स्थित इग्नू केंद्र पर आयोजित परिचयात्मक समारोह में अध्यापक और छात्र
बीआरडी स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों का परिचयात्मक समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बीआरडी पीजी कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र पर शनिवार को नवप्रवेशित विद्यार्थियों का परिचयात्मक समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य प्रो. शरद चंद मिश्र ने कहा कि आज विश्व में करीब 40 लाख शिक्षार्थियों को इग्नू के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। देश में 67 रीजनल केंद्रों से विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया गतिमान है। छात्रों को एकाग्रचित होकर पुस्तकों का मंथन कर उसमें विद्यमान अमृत को ग्रहण करना चाहिए।
प्रो. सुबाष चंद ने छात्रों को ऑर्गेनिक खेती-किसानी के बारे में बताया। साथ ही आज के दौर में इग्नू के अंतर्गत आए नवीन पाठ्यक्रमों की उपयोगिता व अवसर के बारे में जानकारी दी। प्रो. श्रीनिवास सिंह ने इग्नू के साथ पूर्व अनुभव व अनुभूतियों से छात्रों को अवगत कराते हुए कहा कि स्वयं दृढ़इच्छा शक्ति के बल पर आप कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। केंद्र समन्वयक डॉ. अमरनाथ ने बताया कि इस केंद्र पर 20 पाठ्यक्रम प्रोग्राम अभी गतिमान है व सात पीजी कोर्सेज प्रोग्राम की अनुमति मिल चुकी है जिसमे जुलाई माह से प्रवेश प्रारंभ हो जाएंगे। अध्यक्षता प्रो. हरिशंकर गोविंद राव व संचालन डॉ. विनय कुमार सिंह ने किया। इस दौरान प्रो. रजनीश कुमार, प्रो. संध्या उपाध्याय, डॉ. भावना सिन्हा, प्रतिभा यादव, प्रो. संजय कुमार, प्रो.रमेश यादव, डॉ. समरेंद्र शर्मा, डॉ. सतीश चंद्र, डॉ. संजय बौद्ध, डॉ. हृदय कुमार और डॉ. धीरज वर्मा आदि मौजूद थे।