{"_id":"65e7658c0092702e2809d7e4","slug":"4-sports-competition-in-stadaium-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-120739-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चार जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा देवरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चार जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा देवरिया
Wed, 06 Mar 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
दो प्रतियोगिताएं देवरिया में दो भाटपारानी स्टेडियम में होंगी
खेल निदेशालय के मानकों के अनुसार विजेता टीमों व खिलाड़ियों के खाते में भेजी जाएगी पुरस्कार राशि
...फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खेल निदेशालय ने जिला खेल कार्यालय देवरिया को चार जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी इस माह में दी है। इसमें फुटबाल, क्रिकेट, हैंडबाल, ताइक्वांडो प्रतियोगिता शामिल हैं। इसमें दो प्रतियोगिता यहां और दो भाटपाररानी स्थित नए स्टेडियम में कराने की तैयारी चल रही है।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में इसी माह जनपद स्तरीय चार और प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें फुटबाल व क्रिकेट भाटपाररानी के मल्हना स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं हैंडबाल व ताइक्वांडो प्रतियोगिता देवरिया में कराई जाएंगी। क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि 10 से 12 मार्च तक होने वाली बालिका स्टेट कुश्ती के बाद इनका आयोजन होगा। अभी दोनों प्रतियोगिताओं के लिए कोई तिथि नहीं निर्धारित की गई है। इसी माह अलग-अलग दिनों में दोनों जगह चारों प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। विजेता खिलाड़ियों को खेल निदेशालय के मानकों के अनुसार नकद पुरस्कार उनके खाते में भेजा जाएगा।