फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4 repots positive in deoria

म़ुंबई-दिल्ली से आने वाले चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

Tue, 09 Jun 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
4 repots positive in deoria
देसही देवरिया के सोनिया मुंडेरा गांव में पॉजिटिव मिलने के बाद गांव को सील कराया गया - फोटो : DEORIA
म़ुंबई-दिल्ली से आने वाले चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
विज्ञापन

सैंपलिंग के बाद एक युवक चला गया था ससुराल, परेशान रहा महकमा
संक्रमितों की संख्या हुई 137, तीन संक्रमित समेत चार की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूूज एजेंसी
देवरिया। संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को लेकर लेकर स्वास्थ्य महकमा चिंतित है। सोमवार की देर रात को चार कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। कोविड-19 अस्पताल में सभी को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या 137 पहुंच गई है। 58 लोगों को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया है।

देसही देवरिया ब्लॉक के सोनिया मुंडेरा गांव निवासी 27 वर्षीय युवक मुंबई में रहता था। 28 मई को ट्रेन से जौनपुर तक और यहां से बस से हेतिमपुर पहुंचा। हेतिमपुर से पैदल अपने गांव गया और स्कूल में क्वारंटीन हो गया था। जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पथरदेवा के नोनिया पट्टी गांव निवासी एक अधेड़ गुजरात से घर आया और परिवार के साथ कई दिनों तक रहा। भाटपाररानी के कुंईचवर गांव निवासी 22 वर्षीय युवक दिल्ली से 24 मई को ट्रेन से देवरिया आया। बस से सलेमपुर और सलेमपुर पैदल अपने गांव पहुंचा। पूरी रात भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर सोया। सुबह अपनी मौसी के घर गया और यहां से मकान की चाबी लेकर अपने घर गया। घर पर तीन दिन रहने के बाद अपनी ससुराल गोपालगंज के सतौली चला गया। संक्रमित की रिपोर्ट आने के बाद इसे ससुराल से बुलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से सैंपलिंग के बाद युवक ससुराल चला गया। रामपुर कारखाना के गोरयाघाट गांव का 20 वर्षीय युवक चार जून को दिल्ली से बस से देवरिया आया। देवरिया से ई-रिक्शा से गोरयाघाट पहुंचा और स्कूल में क्वारंटीन हो गया। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 82 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और तीन संक्रमित की मौत हो गई है। इन दिनों जिले में कोरोना के 76 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनका इलाज चल रहा है। इनके संपर्क में रहने वाले लोगों का पता किया जा रहा है। एक युवक अपने रिश्तेदारों के यहां बिहार में रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed