फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Do not refer patients without a valid reason.

Deoria News: बिना उचित कारण के मरीजों को न करें रेफर

Fri, 16 Oct 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 16 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Do not refer patients without a valid reason.
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना उचित कारण मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर न किया जाए। संबंधित अस्पताल में ही उपलब्ध संसाधनों के अनुसार बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जाए। विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि डीएम ने पीएचसी, सीएचसी और मेडिकल कॉलेज सहित सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर करने का उचित चिकित्सकीय कारण होना चाहिए। अनावश्यक रूप से रेफर करने के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा। डीएम ने सीएमओ को निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने और स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी करने को कहा। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी चंद्रेश कुमार, सीएमओ डॉ. एसके सिंहा, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed