फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Goraksh Province makes a leap by winning 16 gold medals

Deoria News: गोरक्ष प्रांत ने 16 स्वर्ण जीतकर लगाई छलांग

Fri, 16 Oct 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 16 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Goraksh Province makes a leap by winning 16 gold medals
विद्या भारती के खेल प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करती ​खिलाड़ी, 
देवरिया। विद्या भारती पूर्वी की 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में काशी प्रांत नगरीय ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। वहीं, गोरक्ष प्रांत नगरीय ने तीसरे दिन 16 स्वर्ण पदक जीतकर तीसरे से दूसरे स्थान पर छलांग लगाई। कानपुर प्रांत नगरीय को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस क्रीड़ांगन में हुई विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। तरुण वर्ग में काशी प्रांत के आकाश यादव ने हैमर थ्रो में 60.65 मीटर की दूरी दर्ज कर विद्या भारती का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शिशु, बाल, किशोर और तरुण वर्ग के बालक-बालिकाओं ने गोला फेंक, भाला फेंक, हैमर थ्रो, त्रिकूद, पोल वॉल्ट, 50, 80 और 200 मीटर दौड़, बाधा दौड़ तथा 4×100 मीटर रिले में प्रतिभाग किया। पहले स्थान के लिए प्रांतों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंतिम दिन टीम चैंपियनशिप के लिए क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित होगी। इसके बाद अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। विजेता खिलाड़ियों को क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद, सह संगठन मंत्री राम मनोहर, क्षेत्रीय खेलकूद संयोजक जगदीश सिंह, गोरक्ष प्रांत के प्रदेश निरीक्षक राम सिंह, विद्यालय प्रबंधक बैकुंठनाथ कुशवाहा और प्रधानाचार्य मान बहादुर सिंह ने सम्मानित किया। इस दौरान मनोज कुंदन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed