फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4 persons arrested

आरक्षित भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र बनवाने पर प्रधान के पति समेत चार लोग गिरफ्तार

Tue, 07 Sep 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
4 persons arrested
आरक्षित भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र बनवाने पर प्रधान के पति समेत चार लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया करकटही गांव में आरक्षित भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराना प्रधान के पति को महंगा पड़ गया। निर्माण कार्य का कुछ लोगों ने विरोध कर दिया। मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने तत्काल प्रधान के पति को निर्माण कार्य कराने से मना कर दिया। फिर भी वह नहीं माने। इसके बाद निर्माण कार्य के दौरान कुछ लोगों से विवाद हो गया। पुलिस ने प्रधान के पति समेत चार को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। उधर, विवाद के दौरान कुछ महिलाओं ने प्रधान के पति पर मारने-पीटने का आरोप भी लगाया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं।

परसिया करकटही गांव में सोमवार को प्रधान के पति आरक्षित भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करा रहे थे। गांव के कुछ लोगों ने विरोध जताया। फिर पुलिस ने निर्माण कार्य बंद करा दिया। पुलिस का कहना है कि प्रधान के पति को निर्माण कार्य कराने से राजस्व टीम भी मना कर चुकी थी। लेकिन अगल-बगल के लोगों से समझौता कर फिर से काम चालू करा दिया। इसी बीच नींव खुदाई के दौरान नीम का पेड़ एक मकान पर गिर पड़ा। पीड़ित परिवार ने विरोध जताया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी इसी मुद्दे पर विवाद हुआ। पीड़ित परिवार का आरोप है कि नीम का पेड़ प्रधान के पति ने कटवा दिया। विरोध किया गया तो प्रधान के पति ने घर की तीन महिलाओं को मारपीट कर नाली में गिरा दिया। जबकि प्रधान के पति का कहना है कि लेखपाल और कानूगो के आदेश के बाद उन्होंने एसओ से मिलकर निर्माण शुरू कराया था। पहले पुलिस ने भी काम कराने के लिए कहा, अब मना कर रही है। पुलिस इस मामले में प्रधान के पति समेत चार लोगों को हिरासत में ले ली। प्रभारी उपनिरीक्षक अश्विन कुमार प्रधान ने कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के मना करने के बाद भी प्रधान के पति आरक्षित भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करा रहे थे। प्रधान के पति समेत चार लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed