फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4 lekhpal suspaended in irregular land registry

हाइवे पर जमीन की रजिस्ट्री कराने के आरोप में चार लेखपाल निलंबित

Wed, 29 Sep 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
4 lekhpal suspaended in irregular land registry
हाइवे पर जमीन की रजिस्ट्री कराने के आरोप में चार लेखपाल निलंबित
विज्ञापन

देवरिया। गोरखपुर रोड पर हाईवे के किनारे एसएसबीएल इंटर कालेज के सामने तकरीबन दो कट्ठा जमीन अपनों के नाम बैनामा कराने के मामले में देवरिया सदर, सलेमपुर, भाटपाररानी तहसीलों में तैनात चार लेखपालों को संबंधित तहसीलों के एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि बिना विभागीय अनुमति के अपने परिवार के लोगों के नाम दो कट्टा भूमि बैनामा करा लिया। अमर उजाला ने इस मामले में आठ अगस्त को ‘चार राजस्वकर्मियों ने दो कट्टा भूमि करा ली अपनों के नाम’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो डीएम आशुतोष निरंजन ने जांच बैठा दी थी।

जांच के तकरीबन 50 दिन बाद चार लेखपालों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। सदर तहसील में तैनात लेखपाल बैरिस्टर चतुर्वेदी, संदीप यादव, गजेंद्र दीक्षित, लालटू सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों के नाम तकरीबन 28 एयर जमीन का बैनामा करा लिया। सात लोगों ने यह रजिस्ट्री उन्हें अलग-अलग नाम से की। इसकी बाजार में कीमत दो से ढाई करोड़ की है। कमिश्नर गोरखपुर एवं डीएम से किसी ने गोपनीय शिकायत की तो अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद डीएम ने मुख्य राजस्व अधिकारी अमृतलाल बिंद, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी, एसडीएम बरहज संजीव यादव की संयुक्त टीम बनाकर जांच का निर्देश दिया। इस दौरान बैरिस्टर चतुर्वेदी को सलेमपुर, गजेंद्र दीक्षित, संदीप यादव को भाटपाररानी स्थानांतरित कर दिया गया था। लालटू सिंह देवरिया सदर तहसील में स्थानांतरित किया गया। सूत्रों की मानें तो जांच टीम के एक अफसर की भूमिका शक के दायरे में थी। उन्होंने पूरे मामले की लीपापोती करने का प्रयास करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि पूर्व नियुक्ति प्राधिकारी से बिना अनुमति के बैनामा लेना कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध है। इस आरोप में चार लेखपालों को संबंधित एसडीएम ने निलंबित कर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed