फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4 crore for 3 sub stations

Deoria News: चार करोड़ से तीन सब स्टेशनों की सुधरेगी बिजली व्यवस्था- मिलेगी निर्बाध बिजली

Mon, 04 Mar 2024 05:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 04 Mar 2024 05:24 PM IST
सार

देवरिया में तीन नए बिजली उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि प्रस्तावित है। बिजली में गर्मी की खपत के अचानक बढ़ने से आने वाले बिजली संकट से राहत दिलाने के लिए बिजली निगम ने ये फैसला लिया है।

विज्ञापन
4 crore for 3 sub stations
सांकेतिक ट्रांसफार्मर की फोटो

विस्तार

देवरिया में आगामी गर्मी के मौसम में बिजली खपत बढ़ने की आशंका को लेकर क्षेत्र के पुरनाछापर 132 विद्युत उपकेंद्र पर 40 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा। करीब चार करोड़ की लागत से ट्रांसफाॅर्मर क्षमता बढ़ने से भटनी, भिंगारी बाजार और गजहड़वा (बनकटा) सब स्टेशनों की बिजली व्यवस्था सुधरने की बात कही जा रही है। वहीं, ट्रांसफाॅर्मर लगने के दौरान 5 से 12 मार्च के बीच आंशिक रूप से बिजली कटौती की आशंका भी जताई जा रही है।

विज्ञापन

भटनी के पुरनाछापर 132 विद्युत उपकेंद्र से भटनी, भिंगारी बाजार और गजहड़वा (बनकटा) सब स्टेशनों को विद्युत सप्लाई की जाती है। पहले यहां दो 20 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर से तीनों सब स्टेशनों को बिजली दी जाती है। इसके चलते आएदिन अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान रहते हैं। गर्मी के दिनों में फाॅल्ट और लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन


विद्युत निगम के अफसरों ने सर्वे किया तो पता चला कि गर्मी में 20 एमवीए लोड झेल नहीं पाएगा। ऐसे में अब इसकी क्षमता 20 एमवीए से बढ़ाकर 40 एमवीए की जाएगी। इसकी तैयारी बिजली निगम ने शुरू कर दी है। सोमवार से इस पर काम शुरू हो जाएगा। क्षमता बढ़ने के बाद से तीन सब स्टेशनों के लाखों लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब चार करोड़ की लागत से 40 एमवीए का पाॅवर ट्रांसफाॅर्मर लगाने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। इस दौरान 5 मार्च से 12 मार्च के बीच आंशिक रूप बिजली आपूर्ति बाधित रहने की बात कही गई है। पुरनाछापर 132 उपकेंद्र मौजूद अवर अभियंता भोला ने बताया कि गर्मी से पहले ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि बढ़ाने का काम किया जा रहा है। पुरनाछापर उपकेंद्र में 40 एमबीए की पावर क्षमता बढ़ाई जाएगी। इस दौरान 5 से 12 मार्च के बीच बिजली कटौती हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed