{"_id":"62a62be332ae19696f7429b1","slug":"4-boxes-wine-recovered-from-scorpio-deoria-news-gkp440109581","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन से चार पेटी शराब बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन से चार पेटी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन से चार पेटी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
बघौचघाट। पुलिस ने रविवार को पकहां पुल से वाहन से चार पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस को किसी ने सूचना दी कि दो लोग शराब लेकर बिहार जा रहे हैं। इसके बाद थाना प्रभारी उपेंद्र मिश्र हमराहियों के साथ पकहां पुल पर पहुंचे और घेराबंदी कर दी गई। पुलिस को देखते तस्कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से चार पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने नाम व पता बिहार के गोपालगंज जनपद के फुलवरिया थाना क्षेत्र केरामपुर कला निवासी आमोद कुमार यादव और फुलवरिया थाने के सोंगढ़वा निवासी रंजन कुमार यादव बताया। थाना प्रभारी उपेंद्र मिश्र ने बताया कि दो लोगों के पास से अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।