फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4 BDO chargesheeted in review of construction work

आंगनबाड़ी भवन निर्माण में सुस्ती पर चार बीडीओ को डीएम ने दिया आरोपपत्र

Thu, 09 Sep 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
4 BDO chargesheeted in review of construction work
आंगनबाड़ी भवन निर्माण में सुस्ती पर चार बीडीओ को डीएम ने दिया आरोपपत्र
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बृहस्पतिवार को विकास भवन के गांधी सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। आंगनबाड़ी भवन निर्माण में सुस्ती बरतने वाले चार बीडीओ के खिलाफ आरोप पत्र निर्गत करने का आदेश दिया। साथ ही समस्त अधिकारियों को चेतावनी दी कि शासन के कार्य समयबद्ध तरीके से निपटाए जाएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आरोप पत्र पाने वालों में सलेमपुर, भागलपुर, भटनी बीडीओ शामिल हैं। भागलपुर ब्लॉक के बगहा गांव के प्रधान को नोटिस भेजने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। जिला पोषण समिति की समीक्षा की। स्वयं किट को सभी 16 ब्लॉकों में वितरित करने का आदेश दिया। दो अक्तूबर के अवसर पर ब्लॉक स्तर पर पोषण गोष्ठी आयोजन करने को कहा। जिसमें किशोरी बालिका को एनिमा, साफ-सफाई हाजी से संबंधित जानकारी दी जाएगी। पोषण माह के दूसरे सप्ताह में योग प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग से नहरों की सिल्ट सफाई नवंबर माह से पहले करने का निर्देश दिया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निराश्रित गोवंश को चिन्हित करने के अभियान को तेज करने का निर्देश दिया। गो आश्रय स्थल निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड का लाभ उठाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को विशेष कैंप का आयोजन करने का निर्देश दिया। यह कैंप निजी और सरकारी दोनों अस्पतालों में लगाए जाएंगे।जिलाधिकारी ने परिवार नियोजन की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी व्यक्त की।परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी के वेतन को बाधित करने के साथ ही आरोप पत्र निर्गत करने का आदेश दिया। बैठक में सीडीओ रविंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, बीएसए संतोष कुमार, डीपीआरओ,अविनाश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी केके राय, सहायक आयुक्त उद्योग अनुराग यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed