फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   38 pradhaan awarded for 100% vaccination

शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने वाले 38 ग्राम प्रधान सम्मानित

Thu, 27 Jan 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
38 pradhaan awarded for 100% vaccination
शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने वाले 38 ग्राम प्रधान सम्मानित
विज्ञापन

देवरिया। गणतंत्र दिवस पर विकास भवन स्थित गांधी सभागार में शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन कराने वाले 38 ग्राम प्रधानों को प्रशस्तिपत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए ग्राम प्रधानों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
डीएम ने अपने-अपने ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण कराने पर सभी 38 ग्राम प्रधानों की प्रशंसा की। कहा कि जनपद में कोविड से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्य जोरों पर है। सीडीओ रवींद्र कुमार ने कहा कि टीकाकरण के राष्ट्रीय कार्यक्रम में 38 प्रधानों ने अपनी भूमिका निभा कर सराहनीय कार्य किया है। अन्य प्रधानों को इनसे सबक लेकर अपनी ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना चाहिए।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में हुुआ शत-प्रतिशत टीकाकरण
सदर विकास खंड का सरैया, पथरदेवा ब्लॉक का भेलीपट्टी, भटनी का पिपरा दीक्षित, देवघाट, लार ब्लॉक के खेमादेई, नदौली, अजना, सतोतर, मझवलिया नंबर-दो, मठअमौना, भागलपुर ब्लॉक के मौना गढ़वा, कपूरी एकौना, बरहज ब्लॉक के नदुआ छपरा, लक्ष्मीपुर, भीखमपुर, नवापार, कोटवा, मिर्जापुर, महेन, गौरी बाजार ब्लॉक के जंगल कितासेन, कालाबन, नगरौली, उभाव, हरेरामपुर, इंदुपुर, बढ़ई पुरवा,पिपरा धन्नी, देसही देवरिया ब्लॉक के शामपुर, रामपुर श्रीपाल, मदरा पाली भरतराय, हरियापार, भरथा पट्टी,भटनी दादन, दिघवा पौटवा,धमउर, पिपरा दौलाकदम, रुद्रपुर ब्लॉक के सराव खुर्द, बिट्ठलपुर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed