फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   38 boxes of liquor stolen, three in custody

Deoria News: 38 पेटी शराब चोरी, तीन हिरासत में

Fri, 20 Oct 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
38 boxes of liquor stolen, three in custody
भटनी। बेहराडाबर के पांडेय चौराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान से 38 पेटी शराब की बोतलें गायब हो गई हैं। आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरा तोड़ने के बाद दुकान का टीनशेड हटा कर 38 पेटी शराब की बोतलें गायब की है। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। देवरिया शहर के रहने वाले सुरेश गुप्त भटनी के बेहराडाबर गांव के पांडेय चौराहे पर देशी शराब की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार सुबह दुकान पर तैनात मुंशी ने उन्हें दुकान में चोरी होने की सूचना दी। दुकान मालिक ने मौके पर देखा कि आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ टीन शेड हटाकर 38 पेटी शराब की चोरी कर ली। शिकायत पर पुलिस भी दुकान पर पहुंच गई। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्र ने बताया कि दुकान में चोरी की घटना संदिग्ध लग रहा है। शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा दुकान पर तैनात मुंशी से भी पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed