फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   37 lakh theft could not be disclosed even after 45 days

Deoria News: 45 दिन बाद भी 37 लाख की चोरी का नहीं हो सका खुलासा

Sun, 06 Aug 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 06 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
37 lakh theft could not be disclosed even after 45 days
देवरिया । एक ही रात तीन घरों में हुई 37 लाख की चोरी के मामले में 45 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। पीड़ित व्यक्ति ने इंस्पेक्टर से मिलकर घटना के खुलासे की मांग की है। लार थाना क्षेत्र के संजाव गांव में 19 जून की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर 37 लाख की चोरी कर ली। गांव के डॉ. अजय कुमार दुबे का परिवार उमस भरी गर्मी की वजह से छत पर सोया था। चोरों ने घर के पूरब से जंगला का ग्रिल खोलकर एक कमरे से गहना और नकदी सहित लगभग 15 लाख रुपये का सामान उठा ले गए। बगल में राजेश दुबे पुत्र कृपासिंधु दुबे की दो मंजिला मकान है। घर के लोग नीचे हाल में सोए थे। चोरों ने दो मंजिला कमरे के जंगला का ग्रिल खोलकर अंदर प्रवेश कर गए और गहना नकदी मिलाकर करीब 20 लाख रुपये का सामान उठा ले गए। इसी रात कृष्णा गुप्ता के घर में घुस कर चोर करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा लिए थे। एक ही रात हुई चोरी की घटना में अजय सहित अन्य लोगों की तहरीर पर पुलिस चोरी का केस तो दर्ज कर ली, लेकिन घटना के 45 दिन बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है । पीड़ित अजय दुबे ने इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह से मुलाकात कर जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed