{"_id":"66451723e4b2e51d89071034","slug":"37-lakh-returned-to-petrol-pump-woner-deoria-news-c-208-1-deo1004-125706-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ठगी के शिकार पेट्रोल पंप मैनेजर को वापस मिले 37 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ठगी के शिकार पेट्रोल पंप मैनेजर को वापस मिले 37 लाख रुपये
Thu, 16 May 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 16 May 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप मैनेजर ने एसपी से लगाई थी न्याय की गुहार
एसपी के निर्देश पर कार्रवाई में जुटी थी साइबर सेल, एक सप्ताह पहले वापस आ गए रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। जॉब का झांसा देकर जालसाजों द्वारा एक पेट्रोल पंप के मैनेजर से 37 लाख रुपये की ठगी करने का मामला उजागर हुआ था। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिस पर एसपी ने साइबर सेल को जांच कर कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी थी। साइबर सेल के प्रयास से पंप मालिक के खाते 37 लाख रुपये वापस आ गए।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मलहचक गांव निवासी अंबरीश यादव पुत्र बद्री यादव बरियारपुर थाना क्षेत्र के करौंदी स्थित एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थनापत्र दिया था। कहा था कि जनवरी 2024 में मेरे टेलीग्राम मोबाइल नंबर 8887747871 पर एक लिंक आया। उसको मैंने खोला तो स्थानीय जिले में बड़ी रकम कमाने का ऑफर दिया गया था। जालसाजों की बातों में आकर पीड़ित ने कई बार में पेट्रोल पंप का 37 लाख रुपये जालसाजों की तरफ दिये गए अलग-अलग खाते में भेज दिया। जब पीड़ित ने जालसाजों से 37 लाख रुपये वापस करने की बात कही तो जालसाजों ने पीड़ित से पैसा वापस करने के लिए और 17 लाख रुपये की डिमांड कर दी। जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो एसपी संकल्प शर्मा को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी।
इस मामले में एसपी ने संज्ञान लिया और साइबर सेल को जांच की जिम्मेदारी दी थी। साइबर सेल के प्रयास से पेट्रोल पंप मैनेजर के खाते में 37 लाख रुपये वापस मिल गए हैं।