{"_id":"641dea97d24325b921033ad8","slug":"361-couples-hold-each-others-hand-deoria-news-c-7-1-97910-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 361 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 361 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
Fri, 24 Mar 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत महाराजा अग्रसेन इण्टर कॉलेज, देवरिया के प्रांगण में
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत महराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 361 जोड़े सदा के लिए एक-दूजे के हो गए। विवि-विधान से हुई शादी में सभी जोड़ों ने सात जन्मों तक साथ रहने का वचन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके परिवारीजन भी मौजूद रहे। इसमें 340 हिंदू एवं 21 मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
इस योजना के तहत ऐसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के ऐसे पात्रों का चयन होता है, जिनकी सालाना आय दो लाख रुपये तक हो। योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जोड़ें पर 51,000 व्यय किए गए, जिसमें विवाहित कन्या के खातें में 35,000 भेजा गया। 10,000 की कन्या को गृहस्थी की सामग्री एवं वस्त्र आभूषण आदि के लिए दिए गए। 6,000 रुपये भोजन, टेंट आदि पर खर्च किए गए।
इस आयोजन में राज्यमंत्री ग्राम्य विकास एवं समग्र विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक रामपुर कारखाना सुरेन्द्र चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन मिश्रा, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि तथा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार उपस्थित रहे। नवजीवन में प्रवेश करने वाले जोड़ों को वहां उपस्थित लोगों ने आशीर्वाद दिया।