फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3.55 lakh in the name of sending to Israel

Deoria News: इस्राइल भेजने के नाम पर 3.55 लाख हड़पे

Mon, 10 Aug 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 10 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
3.55 lakh in the name of sending to Israel
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के सरौरा गांव की एक महिला ने एक युवक पर 3.55 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसने रकम दामाद को इस्राइल भेजने के लिए दिए थे। करीब एक साल बाद भी दामाद को विदेश नहीं भेजा गया। रुपये मांगने पर आरोपी ने इन्कार कर दिया। पीड़िता ने बरियारपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
महिला के मुताबिक, उसने बेटी के बेहतर भविष्य के लिए दामाद को इस्राइल भेजने के लिए थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से संपर्क किया था।
युवक ने दामाद को रोजगार के लिए इस्राइल भेजवाने का भरोसा दिलाया। उसके झांसे में आकर महिला ने 3.55 लाख रुपये उसे दे दी।
आरोप है कि रुपये लेने के बाद युवक ने दामाद को विदेश भेजने के लिए प्रक्रिया पूरी कराने का आश्वासन दिया मगर काफी समय बीतने के बाद भी उसे इस्राइल नहीं भेजा गया। करीब एक साल के इंतजार करने के बाद महिला ने युवक से अपनी रकम वापस मांगी।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसने यह रकम ब्याज पर लेकर दी थी। बरियारपुर के थानेदार दीपक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed