{"_id":"61fad0910354c73d7052cc01","slug":"350-police-personels-deployed-for-nomination-process-deoria-news-gkp4256996156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन प्रक्रिया के लिए 350 पुलिसकर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन प्रक्रिया के लिए 350 पुलिसकर्मी तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन प्रक्रिया के लिए 350 पुलिसकर्मी तैनात
देवरिया। विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के लिए पुलिस अधिकारियों, जवानों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई गई है। 350 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रूट डायवर्जन भी किया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग की जा रही है। देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर बस स्टेशन से कचहरी चौराहे तक आवागमन नहीं होगा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए जनपद में तीन मार्च को मतदान होगा। नामांकन की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर में चार से 11 फरवरी तक चलेगी। बुधवार को डीएम आशुतोष निरंजन एवं एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एएसपी राजेश सोनकर, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी के साथ नामांकन व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्ट्रेट जाने वालों को असुविधा न हो, इसके लिए जरूरी निर्देश दिए। कचहरी चौराहे से नजदीक उत्तरी गेट से लोग पैदल आ-जा सकेंगे। दीवानी न्यायालय की ओर से पीछे वाला गेट भी बंद रहेगा। उधर से केवल अधिवक्ता ही आ-जा सकेंगे। एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया में तीन क्षेत्राधिकारी, 12 प्रभारी निरीक्षक, 10 निरीक्षक, 40 उपनिरीक्षक, 50 मुख्य आरक्षी, 180 पुरुष/महिला आरक्षी, एक कंपनी पीएसी, 15 यातायात पुलिस कर्मियों कुल 305 पुलिस अधिकारी/कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। नामांकन प्रक्रिया के मुख्य पर्यवेक्षक अधिकारी एएसपी राजेश कुमार सोनकर होंगे।
सात सहायक निर्वाचन अधिकारी कक्ष बनाए गए
कलेक्ट्रेट के मुख्य भवन में सात सहायक निर्वाचन अधिकारी कक्ष निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक कक्ष पर एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक, 10 पुरुष/महिला आरक्षी तैनात रहेंगे। नामांकन स्थल को इनर एवं आउटर दो कार्डन में बांटा गया है। उसके प्रभारी क्षेत्राधिकारी के स्तर के अधिकारी हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए नामांकन स्थल पर बैरिकेडिंग की गई है। मुख्य प्रवेश द्वार पर महिला इनक्लोजर, कोविड हेल्प डेस्क व डीएफएमडी की व्यवस्था की गई है। यहां दो प्रभारी निरीक्षकों की ड्यूटी रहेगी। इस द्वार से ही नामांकन के लिए प्रत्याशी प्रवेश करेंगे। कलेक्ट्रेट के उत्तरी द्वार से अधिवक्ता व वादकारियों का प्रवेश रहेगा तथा अधिवक्ता निर्धारित गणवेश में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
नामांकन अवधि तक डायवर्ट रहेगा रूट
नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुबह 10:30 से दोपहर साढ़े तीन बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर के सामने स्थित सड़क पर जीरो ट्रैफिक होगा। नामांकन स्थल के बाहर रोडवेज बस स्टैंड एवं शिव मंदिर के पास बैरिकेडिंग रहेगी। सलेमपुर की तरफ से आने वाले वाहन जिला अस्पताल से पुराना पोस्टमार्टम चौराहा होते हुए शिव मंदिर के पास निकलेंगे। सुभाष चौक से आने वाले वाहन शिव मंदिर के सामने वाले रास्ते से प्रवेश कर पुराना पोस्टमार्टम चौराहा, जिला अस्पताल होते रोडवेज बस स्टैंड पर निकलेंगे। सलेमपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को रुद्रपुर मोड़ से डायवर्ट किया जाएगा, जो कतरारी चौराहे से अमेठी तिराहा से मुड़कर खोराराम होते बैतालपुर निकलेंगे। गोरखपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को गौरीबाजार रामपुर चौराहे से रुद्रपुर से होते हुए रुद्रपुर मोड़ देवरिया से सलेमपुर की तरफ जाएंगे।
सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए 90 कंपनी अर्द्धसैनिक बल-राज्य सशस्त्र बल, विभिन्न जनपदों से कुल 5,871 पुलिस बल एवं 4,137 होमगार्ड का आवंटन किया गया है। इनके ठहरने के लिए 127 विद्यालयों का अधिग्रहण किया गया है। इन विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। कोविड से बचाव के लिए जिले में तैनात सभी पुलिस कर्मियों को बूस्टर डोज लगाने का अभियान भी चल रहा है।