फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   35 thousand wprkers will get work in plantation

पौधरोपण अभियान में 35 हजार मजदूरों को मिलेगा रोजगार

Sat, 04 Jul 2020 09:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
35 thousand wprkers will get work  in plantation
पौधरोपण अभियान में 35 हजार मजदूरों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन

26.22 लाख पौधे रोपने का रखा गया लक्ष्य, 23 विभागों की रहेगी सहभागिता
एक-एक घंटे पर वन विभाग के कंट्रोल रूम में पौधरोपण की रिपोर्टिंग की जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पर्यावरण बचाव के लिए जिले में 26.22 लाख पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग के अलावा 23 विभाग मिलकर लक्ष्य को पूरा करेंगे। पौधरोपण की रिपोर्टिंग सभी विभाग वन विभाग कार्यालय के कंट्रोल रूम को देंगे। इसके लिए जिले की 17 नर्सरियों में 46 लाख पौधे तैयार किए गए हैं।
पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए 23 विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। सभी विभाग अपनी ओर से गड्ढे की खुदाई कर लिए हैं। पौधा लगाने के बाद एक-एक घंटे पर रिपोर्टिंग वन विभाग के कंट्रोल रूम को सभी विभाग करेंगे। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। रविवार को डीएम अमित किशोर की अध्यक्षता में अभियान का आगाज होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास, बिजली निगम, लोकनिर्माण विभाग समेत 23 विभागों को 15.58 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है, जबकि वन विभाग अकेले 10.26 लाख पौधे लगाएगा। इस अभियान में करीब 35 हजार मनरेगा तथा अन्य मजदूरों को रोजगार मिलेगा। गांवों में पौधरोपण की जिम्मेदारी ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधानों को दी गई है। इसका फोटो खींचकर वन विभाग के कंट्रोल रूम को भेजना है। इस बाबत वन विभाग के डीएफओ प्रमोद गुप्ता ने बताया कि पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी विभागों में एक-एक नोडल बनाए गए हैं जो एक-एक घंटे पर अभियान की सूचना कंट्रोल रूम को देंगे। इसकी रिपोर्टिंग शासन को की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले वर्ष सूख गए पौधे, इस वर्ष कम रखा गया लक्ष्य
देवरिया। पिछले वर्ष 39 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया था। मौसम खराब होने के कारण अभियान सफल नहीं हो सका। लक्ष्य से काफी कम पौधे रोपे गए। बारिश के कारण अधिकांश पौधे सूख गए। इसे देखते हुए इस वर्ष पौधरोपण का लक्ष्य कम रखा गया है। प्रशासनिक अफसरों का प्रयास है कि शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया जाए। इसमें लापरवाही बरतने वाले विभागों के अफसरों पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पर्यावरण प्रहरी भी देंगे पौधे
देवरिया। पौधरोपण अभियान में पर्यावरण प्रहरियों की भी मदद ली जा रही है। यह भी अपने स्तर से पौधे लोगों को उपलब्ध कराएंगे। सार्वजनिक स्थान, मठ, मंदिर और मस्जिद में इनके तरफ से दिए जाने वाले पौधे को लगाया जाएगा।
पौधरोपण कार्यक्रम के लिए बनाया संयोजक
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा छह जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती से 20 जुलाई तक चलने वाले पौधरोपण कार्यक्रम के लिये मंडलों के संयोजक घोषित किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा है कि भाजपा उपाध्यक्ष गंगा सिंह कुशवाहा को जिले का संयोजक बनाया गया है। जबकि बंटी जायसवाल को देवरिया नगर मण्डल, संतोष चौरसिया को देवरिया देहात, अमित सिंह को बैतालपुर, राहुल शर्मा को गौरी बाजार, रविन्द्र पाण्डेय को रामपुर कारखाना, रामनिवास पाण्डेय को बरियारपुर, विनोद तिवारी को बैकुंठपुर, शैलेन्द्र मिश्रा को भटनी, हरीश कुमार शाही को पथरदेवा, पवन पाठक को तरकुलवा, उमापति सिंह को देसही, शैलेश्वर पटेल को महुआडीह, दिग्विजय सिंह को रुद्रपुर नगर, अनिल गुप्ता को रुद्रपुर देहात, लोरिक निषाद को रामलक्षन, भगवान यादव को पकड़ी बाजार, बृजेश शर्मा को बरहज नगर, ओम प्रकाश कन्नौजिया को बरहज देहात, संजय मिश्रा को भलुअनी, सुधांशु सिंह को भागलपुर, अशोक तिवारी को सलेमपुर नगर, प्रभाकर द्विवेदी को मझौली सहजौर, विष्णुकान्त तिवारी को लार और अभय सिंह को लार रोड मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा प्रत्येक बूथ पर पौधरोपण करेगी
सलेमपुर। भाजपा सलेमपुर मंडल की शनिवार को नगर के हरैया कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि पार्टी के शलाका पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर पार्टी के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर एक पौध लगाकर मनाया जाएगा। साथ ही इस पौधे की देखभाल के लिए एक व्यक्ति को चयन करना है। वरिष्ठ नेता अशोक पांडेय ने कहा कि बूथ स्तर पर सामाजिक दूरी एवं सरकार के दिशा निर्देश का पालन करते हुए कार्यक्रम को आयोजित किया जाय। इस कार्यक्रम के मंडल प्रभारी अशोक कुमार तिवारी को बनाया गया। जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई जनता की सेवा अतुलनीय है। इस दौरान ओमप्रकाश यादव, रविन्द्र श्रीवास्तव, बृजेश उपाध्याय, आशुतोष तिवारी, धनन्जय चतुर्वेदी, कन्हैया मिश्रा, बृजेश कुशवाहा, अनूप मिश्रा, पुनीत यादव, अजय दुबे वत्स, दीपक श्रीवास्तव, ज्ञान पांडेय, अनिल ठाकुर, पंकज पासवान,राघवेंद्र पासवान, विपिन सिंह, रत्नेश मिश्रा, जयप्रकाश गोंड़ आदि उपस्थित रहे। वहीं, कानपुर में शहीद हुए आठ पुलिसकर्मियों के प्रति शोक व्यक्त करने के पश्चात बैठक का समापन किया गया।

नगर पालिका ने चलाया प्लास्टिक के खिलाफ अभियान
देवरिया। नगर पालिका की ओर से शनिवार को शहर के हनुमान मंदिर रामलीला मैदान रोड पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। ठेला व्यवसायियों के पास से 10 किलो ग्राम प्लास्टिक के थैले जब्त किए गए। पांच हजार अर्थदंड भी वसूला गया। इस दौरान ईओ सत्य प्रकाश सिंह निरीक्षक दीपक पति तिवारी अमृता राय सफाई निरीक्षक श्रद्धानंद, राजीव कुमार शुक्ला मनीष कुमार श्रीवास्तव, काशी नाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed