फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Congress workers staged a protest by organizing a foot march.

Deoria News: पदयात्रा निकाल कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 08 Oct 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 08 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Congress workers staged a protest by organizing a foot march.
देवरिया। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिविल लाइंस में वोट बचाओ-देश बचाओ न्याय पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पदयात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर सुभाष चौक और सिविल लाइंस होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद पदयात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त और जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक दत्त ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संघर्ष और कुर्बानी के लिए तैयार है।
उन्होंने मतदाताओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
इस दौरान सुयश मणि त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह राकेश, धर्मेंद्र सिंह, रामजी गिरि, विशाल सिंह और पुरुषोत्तम नारायण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed