फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   35 including two pregnant women found corona positive

दो गर्भवतियों समेत 35 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 09 Feb 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
35 including two pregnant women found corona positive
दो गर्भवतियों समेत 35 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में बुधवार को 35 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 232 हो गई है। सदर विकास खंड की दोनों गर्भवती महिलाएं नियमित जांच कराने अस्पताल पहुंची थीं।
सदर ब्लॉक की ही एक प्रसूता जांच में संक्रमित मिली। इसी क्षेत्र की एक महिला अल्ट्रासाउंड कराने अस्पताल पहुंची, जहां जांच में पॉजिटिव मिली। उसके परिवार में छह लोग हैं। चार दिन से सर्दी से पीड़ित शहर की एक महिला जांच में पॉजिटिव मिली। परिवार में पांच लोग हैं। रामपुर कारखाना क्षेत्र का युवक मेडिकल जांच में कोरोना संक्रमित मिला। परिवार में चार सदस्य हैं। इसी क्षेत्र के चार लोग चार दिन पहले घर आए। जांच कराई तो संक्रमित मिले। एक माह से खांसी से पीड़ित भलुअनी ब्लॉक के एक व्यक्ति ने जांच कराई तो संक्रमित मिला। परिवार में पांच सदस्य हैं। भटनी ब्लाक का एक किशोर वैक्सीन लगवाने पहुंचा, जहां जांच में पॉजिटिव मिला। उसके परिवार में आठ लोग हैं।
विज्ञापन

गौरीबाजार ब्लॉक का एक व्यक्ति ने इलाज के लिए जांच कराई, तो संक्रमित मिला। परिवार में पांच सदस्य हैं। चार दिन से खांसी से पीड़ित सलेमपुर ब्लाक की एक महिला जांच में पॉजिटिव मिली। परिवार में तीन लोग हैं। इसी क्षेत्र का एक बालक पीलिया का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा, जांच में संक्रमित मिला। परिवार में चार सदस्य हैं। देसही देवरिया ब्लॉक के एक युवक ने इलाज के पूर्व जांच कराई तो पॉजिटिव मिला। उसके परिवार में सात लोग हैं। भागलपुर ब्लाक की एक महिला को सीने में दर्द की शिकायत थी। जांच में संक्रमित मिली। परिवार में पांच सदस्य हैं। बनकटा ब्लाक के दो लोग सीवान (बिहार) गए थे। वहां जांच में पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमआइसोलेशन में 197 का चल रहा इलाज
जनपद में अब तक 22436 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। 21977 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 197 लोग होम आइसोलेशन में हैं। होम आइसोलेशन में रहे 58 लोग आज स्वस्थ हुए हैं। गैरजनपद में 35 लोगों का इलाज चल रहा है।

कोविड संक्रमण को देखते हुए रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जनपद में 35 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। एक्टिव केस 232 हैं। पॉजिटिव केस के सापेक्ष कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। लोगों को कोविड के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही कोरोना के नियमों का पालन करना आवश्यक है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed