फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   35 feet high statue of Lord Shiva will be built at Jangli Baba place

Deoria News: जंगली बाबा स्थान पर बनेगी भगवान शिव की 35 फीट ऊंची मूर्ति

Mon, 25 Sep 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 25 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
35 feet high statue of Lord Shiva will be built at Jangli Baba place
भटनी। क्षेत्र के बनकटा तिवारी गांव स्थित जंगली बाबा शिव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ की 35 फीट ऊंची मूर्ति बनेगी। इसके लिए समाजसेवी व भाजपा नेता देवेंद्र शाही व अन्य ने भूमि पूजन कर प्रतिमा स्थापित करने के लिए नींव रखी। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

भटनी के जंगली बाबा स्थान पर यूपी व बिहार प्रांत से हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं। मान्यता है कि यहां भक्त जो भी मुराद लेकर आता है वह पूरी हो जाती है। श्रावण मास में यहां अधिक भीड़ होती है और एक महीने तक मेला लगता है। इसके अलावा हर सोमवार को दिन-रात, भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। स्थानीय लोगों की मांग पर जंगली बाबा स्थान पर 35 फीट ऊंची शिव की प्रतिमा का शिलान्यास किया गया। समाजसेवी व भाजपा नेता देवेंद्र प्रताप शाही ने कहा कि इलाके के लोगों की इच्छा है कि यहां एक ऊंचा शिव प्रतिमा बने। इसके लिए शिलान्यास किया गया है। लोगों के सहयोग से जल्द प्रतिमा बनकर तैयार हो जाएगी। इस दौरान दशरथ पांडेय, राम बड़ाई तिवारी, गणेश मिश्र, तारकेश्वर नाथ तिवारी, पप्पू कुमार चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed