{"_id":"64b432a26f11679c52023c04","slug":"347-council-schools-of-the-district-will-be-transformed-from-1246-crores-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-1532-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जिले के 347 परिषदीय स्कूलों का 12.46 करोड़ से होगा कायापलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जिले के 347 परिषदीय स्कूलों का 12.46 करोड़ से होगा कायापलट
विज्ञापन
शुरू हुई जीर्णोद्धार की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के 347 परिषदीय विद्यालयों में के जीर्णोद्धार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 12.46 करोड़ की लागत से इनमें विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। इसमें 218 विद्यालयों में बाउंड्रीवाल, 88 में बालक शौचालय, 83 में बालिका शौचालय, 160 विद्यालयों में विद्युतीकरण, 55 विद्यालयों में बृहद मरम्मत कार्य होंगे। इन विद्यालयों में इन कार्यों के बाद इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों व शिक्षकों को होगा।
शासन की ओर जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन तथा अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कई स्कूलों में अवस्थापना सुविधाएं बेहतर न होने से शिक्षकों को पठन-पाठन में कठिनाई होती है। इधर सरकार ने सत्र 2023-24 में जनपद के 347 विद्यालयों के जीर्णोद्धार के लिए बजट स्वीकृत किया है। इसमें बाॅउड्रीवाॅल टूटी हो तो मरम्मत, कम ऊंचा हो तो अधिक ऊंचा कराने, पूरा बना हो तो उसके ऊपर कंटीला तार लगवाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए 218 विद्यालयों में 120 मीटर अधिकतम बाॅउंड्रीवाॅल के लिए 4.42 लाख स्वीकृत किए गए हैं। 88 स्कूलों में बालक शौचालय बनाने के लिए प्रति शौचालय एक लाख एवं 83 स्कूलों में बालिका शौचालय बनेंगे। इसमें शेफ्टी टैंक, इंडियन टाइप पाट, वाश बेशिन व दो यूरिनल होंगे। इसके अलावा 160 विद्यालयों में विद्युतीकरण के तहत नया कनेक्शन लेने अगर नहीं है तो और अगर है तो पांच पंखे, पांच एलईडी लाइट, दो ट्यूबलाइट एलईडी लगेंगे। जहां वायरिंग नहीं हैं वहां आंतरिक वायरिंग कराया जाएगा, केबल पोल से खराब है तो उसे बदलवाया जाएगा। इसके लिए प्रति विद्यालय 32727 रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
-- -- -- -- -
सुधरेगी विद्यालय भवनों की सेहत
बृहद मरम्मत योजना के तहत 55 विद्यालयों में तकनीकी विशेषज्ञ से
स्टीमेट बनवाकर टाइलीकरण, प्लास्टर वर्क, छत की मरम्मत, खिड़की, दरवाजे के पल्ले बदलवाने जैसे कार्य संपन्न होंगे।
-- -- -- --
एक नजर
- परिषदीय विद्यालयों की संख्या- 2120
- प्राथमिक स्कूल - 1383
- कंपोजिट विद्यालयों की संख्या- 469
- कुल उच्च प्राथमिक विद्यालय- 268
- प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या- 146003
- उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या- 65296
-- -- -- -- -- --
शासन की ओर से 347 परिषदीय स्कूलों के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया है। इन विद्यालयों का चयन यू डायस एवं वहां नामांकन के आधार पर किया गया है। चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक निर्माण कराने से पूर्व का, निर्माण कार्य चलने एवं पूरा हो जाने की फोटो अपने पास सुरक्षित रखेंगे, ताकि बाद में इसका सत्यापन कराया जा सके।
विज्ञापन
....शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए