{"_id":"5f1336f08ebc3e63dc76534a","slug":"34-ration-shops-will-alotted-deoria-news-gkp3586454134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 34 उचित दर की दुकानों का होगा आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 34 उचित दर की दुकानों का होगा आवंटन
विज्ञापन

प्रक्रिया में जुटा महकमा, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वरीयता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में खाली पड़ी कोटे की दुकानों का आवंटन किया जाएगा। जिला पूर्ति विभाग ने 34 ग्राम पंचायतों में उचित दर दुकानों की सूची तैयार की है। जल्द ही संबंधित ब्लॉकों के बीडीओ गांव में खुली बैठकें कर दुकान आवंटन की प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसमें स्वयं सहायता समूहों को वरीयता दी जाएगी। जहां समूह गठित नहीं होंगे या निष्क्रिय मिलेंगे वहां किसी अन्य व्यक्ति को दुकान आवंटित किया जाएगा।
जिसमें सदर ब्लॉक के बैकुण्ठपुर, सहजौली, घटैला चेती, गौरीबाजार ब्लॉक के गौरीखुर्द, रामपुर कारखाना के चकबंदी उर्फ प्रानपुर, पथरदेवा के भेलीपट्टी, गुरूमिया, सेमरी, बैतालपुर के सिरजम, नेरूई अमवा, बलियवा, सलेमपुर के बनकटा मिश्र, रामपुर बुजूर्ग, जमुई, धनपुरवा, भटनी के साहोपार, घांटी, मायापुर इमिलिया, रानीघाट, लार के चौमुखा, भागलपुर के अकुबा, भाटपाररानी के बनकटा शंभू, परोहा, बनकटा के परिसिया छितनी सिंह, कड़सरवा बुजूर्ग, पिपरा दक्षिण पट्टी, लक्ष्मणचक, बंगरूआ, राजपुर, रुद्रपुर के तारासारा, जंगल भुसवल, शीतलमाझा, मांगाकोड़र व रनियवां ग्राम पंचायत में उचित दर दुकानों का आवंटन किया जाना है। इस संबंध में उपायुक्त स्वत: रोजगार विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जिला पूर्ति विभाग ने 34 ग्राम पंचायतों की सूची तैयार की है जहां उचित दर दुकानों का आवंटन किया जाना है। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।