फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   34 booked in rampage

डेमुसा में जमीन विवाद में हुई मारपीट में 34 लोगों पर बलवा का केस

Wed, 09 Jun 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
34 booked in rampage
डेमुसा में जमीन विवाद में हुई मारपीट में 34 लोगों पर बलवा का केस
विज्ञापन

भटनी। डेमुसा गांव में मंगलवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 34 लोगों पर बलवा सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद से गांव में तनाव है। गांव में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।

भटनी के डेमुसा गांव में योगेंद्र पांडेय और बलभद्र यादव के बीच जमीन विवाद है। मंगलवार को पंचायत के दौरान मारपीट हो गई थी, जिसमें 12 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने बुधवार को पीड़ित योगेंद्र पांडेय की तहरीर पर बलभद्र यादव, रामजी, सुरेंद्र यादव, लक्ष्मीकांत, दीपक यादव, पंकज यादव, अरुण यादव, अंगद यादव, संदीप यादव, दिलीप यादव, रामायण यादव, जयप्रकाश यादव, विद्यासागर, रामसकल, सोनू, ओमप्रकाश यादव, मुन्ना यादव, विकास, अमरीश, रमाशंकर, पिंटू यादव, लालविहारी, राहुल, तारकेश्वर, राजू, अच्छेलाल, सत्यनारायण, रवि, जवाहिर, रामबृक्ष, रोहित और लल्लन यादव पर बलवा, घर में घुस कर मारपीट, तोड़फोड़ आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल है। एहतियातन पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। सीओ और एसओ भी गांव पर नजर बनाए हुए हैं। इस बाबत क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी पंचमलाल ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर 34 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गांव में शांति के लिए पुलिस फोर्स लगाई गई है। दोनों पक्षों से पैमाइश कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed