फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   32 people including four women donated blood on CM's birthday

Deoria News: सीएम के जन्मदिन पर चार महिलाओं समेत 32 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 05 Jun 2023 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
32 people including four women donated blood on CM's birthday
रामपुर कारखाना नगर पंचायत में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर नगर पंचायत रामपुर कारखाना में चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश वर्मा की अगुवाई में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। सतीश वर्मा की अगुवाई में हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता लगातार 10 वर्ष से सीएम के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित करते हैं। शिविर में कस्बे की 4 युवतियों समेत 32 लोगों ने रक्तदान किया। विधायक चौरसिया ने कहा कि रक्तदान महादान है। उन्होंने कस्बे के तनु, सोनम, बबली और नीलम द्वारा रक्तदान करने पर उनकी सराहना की। रक्तदान से दूसरों की जिंदगी बचती है। शिविर आयोजन के बाद ठाकुर मंदिर, शिव मंदिर और जलकल परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रोहित पांडेय, जीतेश पाण्डेय, सभासद शाहनवाज अहमद, रविंद्र सिंह, सुशील यादव, इरफान अंसारी, मो, इफ्तिखार अली कुरैशी, राजेश जायसवाल नारायण चौबे, रोहित सिंह, हिमांशु जायसवाल, रमेश गुप्ता, अजीत सिंह, पंकज मौर्या पवन राजभर, विक्की जायसवाल, गंगा सागर यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed