फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   32 lakh loan distributed in 24 farmers

24 किसानों में वितरित हुआ 32 लाख का ऋण

Sat, 16 Jan 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
32 lakh loan distributed in 24 farmers
24 किसानों में वितरित हुआ 32 लाख का ऋण
विज्ञापन

रुद्रपुर। मऊ, बलिया और देवरिया जिले के यूबीआई बैंकों ने शनिवार को ऋण बांटा। बैंक के क्षेत्र प्रमुख सुनील कुमार ने रुद्रपुर में लघु कृषि ऋण वितरण शिविर लगाया। यूबीआई की रुद्रपुर शाखा पर आयोजित ऋण मेले में 24 कृषकों में 32 लाख रुपये वितरित किए गए। बैंक की ओर से प्रगतिशील ग्राहकों को सम्मानित किया गया।

क्षेत्र प्रमुख सुनील कुमार ने कहा कि यूबीआई मऊ प्रीमियर लीग ऋण वितरित की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा स्थापित कर रही है। छोटे किसानों को तंगहाल जिंदगी से उबारने के लिए बैंक उन्हें मामूली ब्याज दर पर आसानी से लोन दे रहा है। इस ऋण का सदुपयोग कर किसान न केवल अपनी माली हालत सुधार सकता है, बल्कि वह व्यावसायिक खेती कर मालामाल हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ लेकर लोग साइकिल से फार्चुनर का सफर कर सकते हैं। नगर के विकास में वहां के वित्तीय संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। बैंक अपनी वित्तीय जिम्मेदारी पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था मुद्रा लोन, केसीसी और लघु कृषक ऋण योजनाओं को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उम्मीद है कि ऋण वितरण प्रतिस्पर्धा में देवरिया जिला अच्छे मुकाम पर पहुंचेगा। इस अवसर पर यूबीआई रुद्रपुर के शाखा प्रबंधक धमेंद्र कुमार, सतीश कुमार शर्मा, पंकज राय, अभिषेक, ब्रजेेश पांडेय, सत्येंद्र, तारकेश्वर, सुग्रीव पांडेय, साहिल कबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed